तबीयत हमारी -वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 15:06, 27 May 2013 by तनवीर क़ाज़ी (talk | contribs) ('{| style="background:transparent; float:right" |- | {{सूचना बक्सा कविता |चित्र= Virendra khare-...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
तबीयत हमारी -वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’
जन्म 18 अगस्त, 1968
जन्म स्थान किशनगढ़, छतरपुर, मध्यप्रदेश
मुख्य रचनाएँ शेष बची चौथाई रात (ग़ज़ल संग्रह), सुबह की दस्तक (ग़ज़ल-गीत संग्रह), अंगारों पर शबनम (ग़ज़ल संग्रह)
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’ की रचनाएँ


तबीयत हमारी है भारी सुबह से
कि याद आ गई है तुम्हारी सुबह से

न थी घर में चीनी तो कल ही बताती
करेगा न बनिया उधारी सुबह से

बता दे कि हम ख़ुद ही सोए थे भूखे
खड़ा अपने द्वारे भिखारी सुबह से

न उसकी हमारी अदावत पे जाओ
हुआ रात झगड़ा, तो यारी सुबह से

हुआ अपशगुन ये कि इक नेता जी पे
नज़र पड़ गई है हमारी सुबह से

परिन्दों की दहशत है वाजिब ‘अकेला’
खडे हर तरफ़ हैं शिकारी सुबह से

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः