दे गया धैर्यधारण कला -वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 15:14, 27 May 2013 by तनवीर क़ाज़ी (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
दे गया धैर्यधारण कला -वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’
जन्म 18 अगस्त, 1968
जन्म स्थान किशनगढ़, छतरपुर, मध्यप्रदेश
मुख्य रचनाएँ शेष बची चौथाई रात (ग़ज़ल संग्रह), सुबह की दस्तक (ग़ज़ल-गीत संग्रह), अंगारों पर शबनम (ग़ज़ल संग्रह)
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
वीरेन्द्र खरे ‘अकेला’ की रचनाएँ


दे गया धैर्यधारण कला, बन्धुओ
दर्द उपलब्धिकारक रहा, बन्धुओ

दिग्भ्रमित कर गई मन की कैकेयी को
स्वार्थों की सजग मंथरा बन्धुओ

झूठे आश्वासनों के भरोसे जिए
थे विवश और करते भी क्या बन्धुओ

आस गन्तव्य की क्षीर्ण पड़ने लगी
पथ-प्रदर्शक को है अस्थमा, बन्धुओ

शत्रु हैं वे अघोषित कहाँ ज्ञात था
हम निभाते रहे मित्रता, बन्धुओ

अनमना दृष्टिगत हो रहा क्यों गगन
क्यों व्यथित है समूची धरा, बन्धुओ

है सुनिश्चित मिलेंगी हमें सिद्धियाँ
पूर्ण होने तो दो साधना बन्धुओ

भूल हो यदि ‘अकेला’ से करना क्षमा
आपसे है यही प्रार्थना बन्धुओ

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः