मौलिक भौतिक पुरस्कार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:21, 5 November 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''मौलिक भौतिक पुरस्कार''' (अंग्रेजी: ''The Fundamental Physics Prize'') मौ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मौलिक भौतिक पुरस्कार (अंग्रेजी: The Fundamental Physics Prize) मौलिक भौतिकी पुरस्कार फाउंडेशन[1] के द्वारा मौलिक अनुसंधान के क्षेत्र में भौतिकविदों को दिए जाने वाला सबसे बड़ा पुरस्कार है। भारतीय वैज्ञानिक अशोक सेन यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले भारत के पहले वैज्ञानिक हैं।

  • इस पुरस्कार की स्थापना इंटरनेट उद्यमी यूरी मिलनर द्वारा जुलाई, 2012 को की गई थी।
  • पुरस्कार के रूप में लगभग 16 करोड़ रुपए की धनराशि दी जाती है।
  • शिक्षा के क्षेत्र में यह दुनिया का सबसे बड़ा पुरस्कार है। पुरस्कार में दी जाने वाली रकम 'नोबेल पुरस्कार' के साथ मिलने वाली पुरस्कार राशि का तीन गुना है।
  • भारत के सैद्धांतिक भौतिकशात्र के वैज्ञानिक अशोक सेन को 'मौलिक भौतिक पुरस्कार' 31 जुलाई, 2012 को दिया गया था। स्ट्रिंग थ्योरी पर शोध करने वाले वैज्ञानिक अशोक सेन यह पुरस्कार प्राप्त करने वाले देश के पहले वैज्ञानिक हैं।
  • अशोक सेन के साथ अन्य आठ वैज्ञानिकों को भी यह पुरस्कार दिया गया था। शेष वैज्ञानिकों के नाम इस प्रकार हैं-
  1. निमा अर्कानी-हामेद (Nima Arkani-Hamed)
  2. एलन गुथ (Alan Guth)
  3. अलेक्सई कितेव (Alexei Kitaev)
  4. मैक्सिम कौनत्सेविच (Maxim Kontsevich)
  5. आंद्रेई लिनडे (Andrei Linde)
  6. जुआन मालडासेना (Juan Maldacena)
  7. नाथन सीबेर्ग (Nathan Seiberg)
  8. एडवर्ड रिटन (Edward Witten)


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. The Fundamental Physics Prize Foundation

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः