मूरिश मस्जिद, कपूरथला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:58, 3 March 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
मूरिश मस्जिद, कपूरथला
विवरण 'मूरिश मस्जिद' कपूरथला के ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह कपूरथला में धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक है।
राज्य पंजाब
ज़िला कपूरथला
निर्माणकर्ता महाराजा जगतजीत सिंह
वास्तुकार मोनेयर एम.मेंटिक्‍स
संबंधित लेख पंजाब, जगतजीत पैलेस, कपूरथला, पंज मंदिर, कपूरथला
अन्य जानकारी मस्जिद के आंतरिक गुंबद की सजावट लाहौर के मायो कला विद्यालय के कलाकारों ने की थी।

मूरिश मस्जिद कपूरथला, पंजाब के प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थानों में से एक है। यह मस्जिद धार्मिक सहिष्णुता का प्रतीक है और पंजाब के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में गिनी जाती है।

  • कपूरथला की धार्मिक सहिष्‍णुता का प्रतीक 'मूरिश मस्जिद' का निर्माण फ़्राँसीसी वास्‍तुकार मोनेयर एम.मेंटिक्‍स ने किया था।
  • यह मस्जिद मोरक्‍को के मराकेश की विशाल मस्जिद की तर्ज पर बनाई गई है।
  • मूरिश मस्जिद का निर्माण कपूरथला के अंतिम शासक महाराजा जगतजीत सिंह ने करवाया था।
  • इस मस्जिद के पूर्ण होने में 13 वर्ष का समय लगा था।
  • मस्जिद के आंतरिक गुंबद की सजावट लाहौर के मायो कला विद्यालय के कलाकारों ने की थी।
  • यह मस्जिद राष्‍ट्रीय स्‍मारक है, जिसकी देखरेख 'भारतीय पुरातत्त्व सर्वेक्षण विभाग' करता है।
  • मूरिश मस्जिद का लकड़ी का एक मॉडल 'लाहौर संग्रहालय' के प्रवेश द्वार पर भी रखा गया है।


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः