कम्प्यूटर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:59, 31 August 2014 by गोविन्द राम (talk | contribs) (Adding category Category:कम्प्यूटर (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search

thumb|कम्प्यूटर
Computer
कम्प्यूटर (अंग्रेज़ी:Computer) एक वैज्ञानिक उपकरण है। अंग्रेज़ी के 'कंप्यूट' शब्द का अर्थ 'गणना करना' ही है। कंप्यूटर या 'गणक' शब्द इसी से बना है। इसलिए इस मशीन को कंप्यूटर कहा गया।

  • कम्प्यूटर का आविष्कार चार्ल्स बैवेज (ब्रिटेन) ने वर्ष 1834 में किया था। यह एक प्रकार की गणितीय यांत्रिक व्यवस्था है। इसका उपयोग गणितीय समस्याओं एवं गणनाओं को हल करने में होता है।
  • प्रारंभ में इसका उपयोग केवल गणना के लिए किया गया। धीरे-धीरे कंप्यूटर का विकास होता गया और इसके निर्माण में इलेक्ट्रॉनिक ट्यूबों का प्रयोग होने लगा। बाद में इलेक्ट्रानिक ट्यूबों की जगह ट्रांजिस्ट्ररों का प्रयोग होने लगा। इलेक्ट्रानिकी के विकास के साथ-साथ कंप्यूटरों की रूपरेखा में भी परिवर्तन होता गया। इसी शताब्दी के छठे दशक से कंप्यूटरों में संकलित परिपथों (इंडीग्रेटेड सर्किट) का उपयोग होने लगा।
  • बैंक में एकाउंट, विश्वविद्यालय के परीक्षाफल, एक भाषा से दूसरी भाषा के अनुवाद, शतरंज के खेज, ट्राफ़िक का नियंत्रण, मौसम की सूचना, हवाई जहाज़ की रचना, संगीत काव्य का निर्माण, आज सभी कुछ कंप्यूटर के अधिकार क्षेत्र में है।

समाचार

2013 तक एक हज़ार गुना तेज चलेगा कंप्यूटर

शुक्रवार, 10 सितंबर, 2011

अब आप अगली पी़ढ़ी के कंप्यूटर और स्मार्टफोन से घंटों का काम सेकेंडों में करने के लिए तैयार हो जाइए। जी हां, वह दिन दूर नहीं जब आपका कंप्यूटर अभी से 1000 गुना तेज चलेगा। इसके लिए कंपनी हाईटेक चिप तैयार करने में लगी हुई है। कंप्यूटर बनाने वाली कंपनी आईबीएम इसके लिए स्काइस्क्रेपर कंप्यूटर तैयार कर रही है जिसमें एक के ऊपर एक कई सिलिकॉन चिप एक साथ चिपकाकर विकसित किया जा रहा है। चिप को परत दर परत एक छोटे से संघटक में मिलाकर सटाया जाता है। इसका सीधा सा मतलब यह हुआ कि एक बेहद नन्हा सा संघटक में सिलिकॉन चिप को हजारों बार लपेटकर चढ़ाया जाता है। इस कंप्यूटर के विकास में आईबीएम ग्लू बनाने वाली कंपनी 3 एम की मदद ले रही है। ग्लू मेकर 3 एम यानी चिपचिपे पदार्थ से चिप की लड़ी को चढ़ाया जाएगा। इसी से कंप्यूटर की स्पीड एक हज़ार गुना ज़्यादा तेज हो जाएगी।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः