रजिन्दर कौर भट्टल
रजिन्दर कौर भट्टल (अंग्रेज़ी: Rajinder Kaur Bhattal; जन्म- 30 सितम्बर, 1945, लाहौर) पंजाब की प्रसिद्ध महिला राजनीतिज्ञ हैं। आप पंजाब की प्रथम और एकमात्र महिला मुख्यमंत्री रह चुकी हैं।
- ब्रिटिश कालीन भारत के लाहौर[1] में रजिन्दर कौर भट्टल का जन्म 30 सितम्बर, 1945 को हुआ था।
- इनके पिता का नाम हीरासिंह भट्टल था।
- पंजाब की राजनीति में रजिन्दर कौर भट्टल की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। वे 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस' की नेता हैं।
- रजिन्दर कौर भट्टल अप्रैल, 1996 से फ़रवरी, 1997 तक पंजाब की मुख्यमंत्री रहीं।
- सम्पूर्ण भारत में किसी राज्य की मुख्यमंत्री बनने वाली वे आठवीं महिला हैं।
|
|
|
|
|