बारसुर
बारसुर छत्तीसगढ़ राज्य के दन्तेवाड़ा के पास स्थित एक छोटा-सा शांत ग्राम है। अपने कई प्राचीन अवशेषों तथा मंदिरों के लिए यह स्थान प्रसिद्ध है।[1]
- पहले यह ग्राम मंदिरों और तालाबों के शहर के नाम से जाना जाता था।
- ऐसा माना जाता है कि पहले बारसुर के आसपास लगभग 147 मंदिर और लगभग इतने ही तालाब थे।
- शताब्दी दर शताब्दी इस स्थान का महत्व कम होता गया और अब यहाँ उन मंदिरों के अवशेष मात्र रह गए हैं, जिनके लिए कभी यह स्थान प्रसिद्ध था।
- बारसुर के कुछ प्रसिद्ध मंदिर निम्नलिखित हैं-
- 'मामा भांजा मंदिर'
- 'चंद्रादित्य मंदिर'
- 'बत्तीसा मंदिर'
- भगवान गणेश की एक भव्य मूर्ति भी यहाँ देखने योग्य है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ बारसुर, दंतेवाड़ा (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 01 दिसम्बर, 2014।