लंपोखरी झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:58, 27 December 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''लंपोखरी झील''' भारतीय राज्य सिक्किम के प्रसिद्ध पर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

लंपोखरी झील भारतीय राज्य सिक्किम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल अरितार में स्थित एक सुंदर झील है। समुद्र तल से 4600 फिट की ऊंचाई पर स्थित लंपोखरी झील सिक्किम के पुराने प्राकृतिक झीलों में से एक है।

  • समुद्र तल से लगभग 4600 फिट की ऊंचाई पर स्थित लंपोखरी झील प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।
  • इस झील में नौकायन की सुविधा भी मुहैया कराई गई है।
  • स्थानीय लोग इस झील को 'अरितार झील' भी कहते हैं।
  • लंपोखरी सिक्किम की एकमात्र ऐसा झील है, जो पैडल बोटिंग की सुविधा प्रदान कराती है।
  • रेनॉक के पास स्थित लंपोखरी झील तक पहुंचने के लिए सिक्किम की राजधानी गंगटोक से तीन घंटे की दूरी तय करनी पड़ती है।
  • यदि पर्यटक सुकून भरी रात बिताना चाहते हैं तो ट्रेकर्स हट या झील के पास उपलब्ध लॉज में रुक सकते हैं। यदि वे चाहें तो पास में ही स्थित 'लिंगसे मठ' और 'मंगखिम मंदिर' भी घूम सकते हैं।[1]
  • अरितार में एक छोटी ट्रेकिंग की जा सकती है। साथ ही यहां से आधे कि.मी. दूर स्थित ब्रिटिश बंगले का भी भ्रमण किया जा सकता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. लंपोखरी झील (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 27 दिसम्बर, 2014।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः