केशव प्रसाद मौर्य

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:03, 19 March 2017 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''केशव प्रसाद मौर्य''' (अंग्रेज़ी: ''Keshav Prasad Maurya'', जन्म- 7...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

केशव प्रसाद मौर्य (अंग्रेज़ी: Keshav Prasad Maurya, जन्म- 7 मई, 1968, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश) भारत के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश में 2017 के विधान सभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की शानदार विजय के बाद जब योगी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया, तब केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा को उप-मुख्यमंत्री बनाया गया। उन्होंने 19 मार्च, 2017 को उप-मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। केशव जी पिछड़ों और दलितों का चेहरा माने जाते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही केशव प्रसाद मौर्य भी बचपन में चाय बेचते थे, इसलिए कहा जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी उनसे विशेष स्नेह रहा है।

परिचय

केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई, 1968 को कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश के सिराथू में एक साधारण किसान परिवार में हुआ था। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ कृषि कार्यों को करते हुए चाय की दुकान भी चलायी और समाचार पत्र का विक्रय भी किया। उत्तर प्रदेश में पिछड़ों और दलितों का चेहरा माने जाने वाले केशव प्रसाद मौर्य को भारतीय जनता पार्टी ने विधान सभा चुनाव, 2017 से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। 'राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ' के सम्पर्क में आने के बाद केशव प्रसाद मौर्य 'विश्व हिन्दू परिषद', 'बजरंग दल' और भारतीय जनता पार्टी में करीब 18 साल तक प्रचारक रहे। साथ ही 'श्रीराम जन्म भूमि' और गोरक्षा व हिन्दू हित के लिए अनेकों आन्दोलन किये और इसके लिए जेल भी गये।

राजनीतिक शुरुआत

बीजेपी में केशव प्रसाद मौर्य का राजनीतिक जीवन 2012 में शुरू हुआ। 2012 में इलाहाबाद की सिराथू सीट से वह एमएलए बने। इसके बाद वर्ष 2014 में वह फूलपुर से भाजपा प्रत्याशी के रूप में तीन लाख आठ हज़ार तीन सौ आठ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल करने वाले प्रत्याशी रहे और फिर सांसद बने। इलाहाबाद को 'स्मार्ट सिटी' के रूप में जो उपहार मिला, उसमें भी उन्होने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। 2016 में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बन गए। बीजेपी में उनका राजनीतिक जीवन चार साल का ही है, लेकिन वीएचपी और बजरंग दल में वह बारह साल रहे हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः