राजधानी एक्सप्रेस

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:02, 5 July 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - " काफी " to " काफ़ी ")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राजधानी एक्सप्रेस (अंग्रेज़ी: Rajdhani Express) भारतीय रेल की एक पैसेंजर रेल सेवा है जो भारत की राजधानी दिल्ली को देश के विभिन्न राज्यों की राजधानी से जोड़ती है। सबसे पहले राजधानी एक्सप्रेस की शुरुआत 1969 में तेज चलने वाली ट्रेन सेवा के रूप में की गयी थी जिसकी गति आम रेलों (70 किलोमीटर/प्रति घंटा) की तुलना में काफ़ी अधिक (140 किलोमीटर /घंटा) रखी गयी थी।

विशेषता

इन रेलों को भारतीय रेल सेवा में उच्च वरीयता वाली श्रेणी में रखा गया है। ये ट्रेनें पूरी तरह वातानुकूलित होती हैं। इस पर सफर करने वाले यात्रियों को सोने के लिए बिस्तरों के साथ साथ भोजन भी दिया जाता है जिसकी लागत किराये में शामिल होती है। प्राय: इन सभी ट्रेनों में तीन श्रेणियाँ होती हैं- प्रथम श्रेणी वातानुकूलित, जिसमें 2 से 4 बर्थ होते हैं और इन्हें अंदर से कमरे की तरह बंद किया जा सकता है, द्वितीय श्रेणी वातानुकूलित, जिसमें दोनों तरफ दो दो बर्थ होते हैं और थोड़ी निजता के लिए पर्दे लगे होते हैं, तृतीय श्रेणी वातानुकूलित, जिसमें दोनों तरफ तीन तीन बर्थ होते हैं और इनमे पर्दे नहीं लगे होते।

वर्तमान में लगभग 15 जोड़ी राजधानी एक्सप्रेस गाड़ियाँ चलायी जा रही हैं- जो नयी दिल्ली को अहमदाबाद, बंगलोर, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चेन्नई, गुवाहाटी/डिब्रूगढ, राँची, कोलकाता, जम्मू, मुंबई, पटना, सिकंदराबाद तथा त्रिवेंद्रम से जोड़ती है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः