प्रयोग:दीपिका3

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

1 निम्नलिखित में से कौन-सा युग्म सही है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-13,प्रश्न-50

'मनुष्यों का सामूहिक भाईचारा'- काण्ट
'राज्य की उच्चतर तार्किकता'- बोसांके
'राज्य समुदायों का समुदाय'- ग्रीन
'मनुष्य का प्राकृतिक अधिकार'- लॉक

2 "राजनीतिक दल ही देश में तानाशाही के उदय से हमारी रक्षा का सबसे बड़ा साधन हैं।" यह किसने कहा है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-73,प्रश्न-58

मैकाइवर
फ़ाइनर
ब्राइस
लास्की

3 "समानता स्वतंत्रता की तरह एक ही चीज नहीं है। मैं लॉर्ड एक्टन के इस कथन से सहमत नहीं हूँ कि समानता की उत्कृष्ट अभिलाषा के कारण स्वतंत्रता की आशा ही व्यर्थ हो गई है।" यह किसका कथन है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-87,प्रश्न-25

मैजिनी
लास्की
वाल्टेयर
जॉन मिल्टन

4 "शक्ति भ्रष्ट करती है और असीमित शक्ति असीमित रूप से भ्रष्ट करती है।" यह कथन किसका है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-75,प्रश्न-69

लॉर्ड एक्टन
लॉर्ड ब्राइस
लॉर्ड बेकन
लॉर्ड रोजर एक्विनास

5 भारतीय संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक किस संबंध में आहूत होती है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-145,प्रश्न-55

संविधान संशोधन विधेयक
वित्त विधेयक
भारत के उप-राष्ट्रपति का निर्वाचन
साधारण विधेयक

6 भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राज्य सभा, विशेष बहुमत द्वारा राज्य सूची के किसी विषय पर संसद को कानून बनाने के लिए अधिकृत कर सकती है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-145,प्रश्न-56

अनुच्छेद 247
अनुच्छेद 248
अनुच्छेद 249
अनुच्छेद 250

7 भारत में मान्यता-प्राप्त राष्ट्रीय पार्टी कौन नहीं है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-156,प्रश्न-114

मार्क्सवादी (साम्यवादी) पार्टी
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
समाजवादी पार्टी
बहुजन समाज पार्टी

8 समाजवाद निम्न का प्रतिपादन करता है- (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-62,प्रश्न-64

कोई आर्थिक नियोजन न हो
बहुराष्ट्रीय संस्थाओं द्वारा आर्थिक नियोजन हो
व्यक्तियों द्वारा आर्थिक नियोजन हो
राज्य के द्वारा नियोजन हो

9 मैक्स वेबर, दुर्खीम और पेरेटो को राजनीतिशास्त्र के किस उपागम से जोड़ा जाता है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-77,प्रश्न-79

दार्शनिक
आर्थिक
आध्यात्मिक
समाजशास्त्रीय

10 "अब तक सभी समाजों का इतिहास वर्ग-संघर्षों का इतिहास है।" यह कथन है- (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-57,प्रश्न-39

मार्क्स का
लेनिन का
स्टालिन का
माओ का

11 "ऐसी शासन व्यवस्था जिसमें संपत्ति व उत्पादन के साधन पर शासन का नियंत्रण होगा, व्यक्तिगत संपत्ति समाप्त होगी व समाज शोषण-मुक्त होगा।" ये क्या है?- (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-60,प्रश्न-50

फ़ांसीवाद
अराजकतावाद
आदर्शवाद
समाजवाद

12 "राज्य का स्वरूप मूलत: निगम के समान है।" यह कथन है- (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-13,प्रश्न-51

लास्की का
मार्क्स का
मैकाइवर का
डुग्वी का

13 बेनेडिक्ट एंडर्सन ने राष्ट्र की कौन-सी विशेषता बताई है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-74,प्रश्न-59

एक प्रतिदिन के जनमत संग्रह के रूप में
एक कल्पित समुदाय के रूप में
हमारे युग के भ्रम के रूप में
एक सामाजिक संविदा के रूप में

14 इनमें से किसने कहा था कि राज्य का उद्देश्य स्वतंत्रता और समानता दोनों है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-87,प्रश्न-26

लास्की
क्रासलैण्ड
हीगल
ग्रीन

15 निम्न में तनाव शैथिल्य का निर्धारक तत्त्व कौन नहीं है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-75,प्रश्न-70

दितांत संबंध पारस्पतिक राष्ट्रीय हितों की पूर्ति करते थे
आणविक आतंक और आणविक युद्ध का भय
शीतयुद्ध का समरसतापूर्ण वातावरण
राष्ट्रीय प्राथमिकताओं में बुनियादी परिवर्तन

16 भारत के राष्ट्रपति संविधान के किस अनुच्छेद द्वारा किसी राज्य के विधायी अधिकार संसद को सौंप सकते हैं? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-146,प्रश्न-57

अनुच्छेद 256
अनुच्छेद 356
अनुच्छेद 456
अनुच्छेद 328

17 संघ लोक सेवा आयोग के सदस्यों की नियुक्ति की जाती है-(नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-156,प्रश्न-115

प्रधानमंत्री द्वारा
लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा
गृह मंत्री द्वारा
राष्ट्रपति द्वारा

18 समाजवादी राज्य को निम्न में से किस रूप में समझते हैं? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-62,प्रश्न-66

राज्य एक आवश्यक बुराई है।
राज्य अनावश्यक बुराई है।
राज्य कल्याणकारी संस्था है।
राज्य एक अच्छी संस्था है।

19 इनमें से कौन-सी अवधारणा मैक्स वेबर ने दिया है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-77,प्रश्न-80

संसदीय वर्चस्ववाद
लोकतांत्रिक अभिजनवाद
नैतिक संप्रभुता
चमत्कारी नेतृत्व

20 यह सिद्धांत किसने प्रस्तुत किया है कि 'नव उपनिवेशवाद साम्राज्यवाद की अंतिम अवस्था है? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-58,प्रश्न-40

नक्रुमा
लेनिन
जे.ए. हॉब्सन
एरिक फ्रॉम

21 श्रेणी समाजवाद समर्थन करता है- (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-60,प्रश्न-51

एक व्यक्ति, दो मत
एक व्यक्ति, एक मत
एक व्यक्ति, जितने हित-उतने मत
उपर्युक्त में से कोई नहीं

22 निम्न में से कौन विकेंद्रित समाजवाद के प्रबल समर्थक थे? (नागरिक शास्त्र ,पृ.सं-62,प्रश्न-65

जयप्रकाश नारायण
आचार्य नरेंद्र देव
डॉ. राम मनोहर लोहिया
आचार्य विनोबा भावे