इस समय वह शहर उदास है -रोहित ठाकुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:01, 11 March 2018 by गोविन्द राम (talk | contribs) ('{{स्वतंत्र लेखन नोट}} {| style="background:transparent; float:right; margin:5px;" |- | {{सूचना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।
इस समय वह शहर उदास है -रोहित ठाकुर
पूरा नाम रोहित ठाकुर
जन्म 6 दिसंबर, 1978
शिक्षा परा-स्नातक (राजनीति विज्ञान)
नागरिकता भारतीय
वृत्ति सिविल सेवा परीक्षा हेतु शिक्षण
सम्पर्क जयंती-प्रकाश बिल्डिंग, काली मंदिर रोड, संजय गांधी नगर, कंकड़बाग, पटना-800020, बिहार
अद्यतन‎
इन्हें भी देखें कवि सूची, साहित्यकार सूची
रोहित ठाकुर की रचनाएँ

शहर अपने गर्दन तक धुंध में लिपटी है
और उसका मफलर
जिस पर बहुत से फूल काढ़े गये थे
ओस की नदी में बह गयी है
शहर के कोतवाल ने
चिड़ियों को तड़ीपार कर दिया है
आसमान में जैसे कर्फ्यू लगा है
न पड़ोस से कोई आदमी आता-जाता है
न पड़ोस की छत से कोई चिड़िया
आधा शहर खाली है
इस शहर का मरद लोग
फिर मिलेंगे कह कर
किसी दूसरे शहर में मजूरी करने गया है
शहर के घरों की किवाड़
जो अक्सर बंद रहती है
किसी के आने की अटकलें लगाता है
खाली आंगन और खाली घर के बीच
बंद किवाड़ हवा में महसूस करता है
सूली पर चढ़ा होना
घर की दीवार पर
किसी औरत ने बनाया है
एक चिड़िया का चित्र
यह दुख में सुख का आविष्कार है
औरत किसी उदास शहर को
ऐसे ही बचा लेती है ।।

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः