इबेरिया

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:03, 28 June 2018 by यशी चौधरी (talk | contribs) (''''इबेरिया''' उस प्रायद्वीप का प्राचीन नाम है जिस पर अ...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

इबेरिया उस प्रायद्वीप का प्राचीन नाम है जिस पर अब स्पेन तथा पुर्तगाल का अधिकार है। 'इबेरिया' शब्द का प्रयोग अब भी कभी कभी साहित्य में मिल जाता है और भूगोलवेत्ता भी प्राय: इबेरिया प्रायद्वीप का उल्लेख करते हैं।

इबेरिया निवासी यूरोप के अति प्राचीन निवासी माने जाते हैं। इनके शरीर की लंबाई कम परंतु सिर अपेक्षाकृत लंबे होते हैं। उत्तरी स्पेन में रहनेवाले बास्क लोगों को इबेरिया निवासियों का वंशज माना जाता है। बास्क भाषा में अब भी कुछ इबेरिया भाषा के शब्द हैं। मान्यता है, इटली, स्पेन तथा पुर्तगाल में रहनेवाली कई जातियों के पूर्वज इबेरिया निवासी ही थे। स्काटलैंड तथा आयरलैंड जैसे उत्तरी क्षेत्रों में इबोरियावालों के वंशज आज भी मौजूद हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी विश्वकोश, खण्ड 1 |प्रकाशक: नागरी प्रचारिणी सभा, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 530 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः