ओम प्रकाश रावत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 20:51, 23 April 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Om-Prakash-Rawat.jpg |चित्र का ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
ओम प्रकाश रावत
पूरा नाम ओम प्रकाश रावत
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि 22वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त, भारत
कार्य काल मुख्य निर्वाचन आयुक्त-23 जनवरी, 2018 से 1 दिसंबर, 2018 तक

चुनाव आयुक्त-14 अगस्त, 2015 से 22 जनवरी, 2018 तक

पूर्वाधिकारी अचल कुमार ज्योति
उत्तराधिकारी सुनील अरोड़ा

ओम प्रकाश रावत (अंग्रेज़ी: Om Prakash Rawat, जन्म- 2 दिसंबर, 1953) भारत के 22वें मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे हैं। वह उत्तर प्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। 23 जनवरी, 2018 से 1 दिसंबर, 2018 तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त रहे।


  • ओम प्रकाश रावत का जन्म 2 दिसंबर, 1953 में झाँसी, उत्तर प्रदेश में हुआ था।
  • 14 अगस्त, 2015 को उन्हें चुनाव आयुक्त बनाया गया था। इससे पहले ओम प्रकाश रावत मिनिस्ट्री ऑफ हैवी इंडस्ट्रीज एंड पब्लिक इंटरप्राइजेज में सचिव पद पर तैनात थे।
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ओम प्रकाश रावत ने एम.एससी की डिग्री हासिल की।
  • अपने लंबे सेवा काल में ओम प्रकाश रावत राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी महत्वपूर्ण पदों पर तैनात रहे हैं।
  • ओम प्रकाश रावत को अपनी ईमानदारी के लिए प्रधानमंत्री के सर्वश्रेष्ठ लोकसेवक के पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
  • मध्य प्रदेश में आदिवासियों के भूमि अधिकार सम्बंधी क़ानून के क्रियान्वयन का श्रेय ओम प्रकाश रावत को दिया जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः