सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:45, 26 May 2020 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('thumb|200px|सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक '''...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक (अंग्रेज़ी: Sarvottam Yudh Seva Medal) भारत का युद्ध काल में सबसे प्रतिष्ठित सैन्य सम्मान है। यह युद्ध के प्रसंग में अथवा युद्ध, संघर्ष या शत्रुता के समय असाधारण शौर्य के लिए दिया जाता हैं। यह पुरस्कार युद्ध काल में, शांति काल के सर्वोच्च सेवा सम्मान परम विशिष्ट सेवा पदक के समकक्ष है। मरणोपरांत भी सर्वोतम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया जा सकता है।

  • यह पदक गोलाकार होता है और इसका व्यास 35 मि.मी. है। यह सादी आड़ी पट्‌टी पर लगा होता है और इसकी फिटिंग स्टैंडर्ड होती है। यह सुनहरे रंग का होता है। इस पदक के सामने के हिस्से पर राज्य चिह्हह्न बना होता है और अंग्रेज़ी में 'सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल' लिखा होता है। इसके पीछे की ओर पांच नोकों वाला सितारा बना होता है।[1]
  • इसका फीता सुनहरे रंग का होता है जिसके बीचों-बीच लाल रंग की सीधी रेखा होती है जो इसे दो बराबर हिस्सों में विभाजित करती है।
  • यदि पदक विजेता बहादुरी के ऐसे ही कारनामे का फिर से प्रदर्शन करता है, जिसके कारण वह पदक प्राप्त करने का पात्र हो जाता है तो बहादुरी के इस कारनामे को सम्मानित करने के लिए पदक जिस फीते से लटका होता है, उसके साथ एक बार लगा दिया जाता है। यदि केवल फीता पहनना हो तो यह पदक जितनी बार प्रदान किया जाता है, उतनी बार के लिए फीते के साथ सरकार द्वारा अनुमोदित पैटर्न पर बनी इसकी लघु प्रतिकृति लगाई जाती है।
  • निम्नलिखित श्रेणियों के कार्मिक चक्र प्राप्त करने के पात्र होंगे-
  1. सेना, नौसेना और वायु सेना तथा प्रादेशिक सेना यूनिटों, सहायक और रिजर्व सेना और कानूनी रूप से गठित अन्य सेनाओं के सभी रैंकों के अफसर और जवान (जब शामिल की जाएं)।
  2. सशस्त्र सेनाओं की नर्सिंग सेवा के नर्सिंग अफसर और अन्य कार्मिक।
  • यह पदक युद्ध, मुठभेड़, प्रतिकूल परिस्थितियों में असाधारण विशिष्ट सेवा के लिए प्रदान किया जाता है।
पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. सम्मान और पुरस्कार के बारे में (हिंदी) indianairforce.nic.in। अभिगमन तिथि: 25 मई, 2020।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः