चिहोहुआ रेगिस्तान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:44, 9 February 2021 by आदित्य चौधरी (talk | contribs) (Text replacement - "शृंखला" to "श्रृंखला")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|250px|चिहोहुआ रेगिस्तान चिहोहुआ रेगिस्तान उत्तरी अमेरीका का सबसे बड़ा रेगिस्तान है। इस रेगिस्तान का नाम इसके केंद्र में स्थित मैक्सिकन प्रांत के नाम पर रखा गया है। यह रेगिस्तान ऊँचाई पर स्थित है, जिसका क्षेत्रफल 5,18,000 वर्ग किमी है। यह 'सीरा मैडिर' श्रृंखलाओं के बीच स्थित है और मैक्सिको से लेकर न्यूमैक्सिको, टेक्सास तथा एरीजोन तक फैला हुआ है।

भौगोलिक दशाएँ

इस रेगिस्तान का ग्रीष्म ऋतु में तापमान बहुत अधिक हो जाता है, लेकिन शीत ऋतु में यह जमाव बिंदु तक भी पहुँच जाता है। चिहोहुआ रेगिस्तान का औसतन तापमान -30 डिग्री सेल्सियस[1] से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है। इस रेगिस्तान में वर्षा अधिकतर ग्रीष्म ऋतु में होती है। क्षेत्र में वार्षिक वर्षा का औसत लगभग 250 मि.मी. तक होता है। यह उच्च अक्षांश रेगिस्तान है, जिसका अधिकतर हिस्सा 1000 से 1500 मीटर की ऊँचाई पर स्थित हैं।

जीव जंतु

चिहोहुआ रेगिस्तान में वनस्पतियों एवं जीवों की एक बड़ी अच्छी-खासी संख्या उपस्थित है। निचले क्षेत्रों की मरुभूमि में 'क्रियोसोट बुश' व 'टार' की झाडियाँ बड़ी मात्रा में पाई जाती है। यहाँ पर 'यकास वंश' के पौधे [2] थोड़ा ऊपर के क्षेत्रों में पाये जाते हैं। चिहोहुआ रेगिस्तान में अत्यंत जहरीले एवं खड़खड़ाहट की आवाज के साथ रेंगने वाले 'डायमंड बैक' नामक सर्प पाए जाते हैं, जिसका दंश किसी की भी जान ले सकता है।[3]

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. शून्य से तीस डिग्री सेल्सियस कम
  2. लिली का एक प्रकार
  3. संसार के विशाल रेगिस्तान (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल.)। । अभिगमन तिथि: 15 जुलाई, 2012।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः