रोहित सरदाना

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 17:53, 1 May 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
रोहित सरदाना
पूरा नाम रोहित सरदाना
जन्म 22 सितंबर, 1979
जन्म भूमि कुरुक्षेत्र, हरियाणा
मृत्यु 30 अप्रॅल, 2021
मृत्यु स्थान नोएडा, उत्तर प्रदेश
पति/पत्नी प्रमिला दीक्षित
संतान दो
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र समाचार जगत
पुरस्कार-उपाधि 'गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार' (2018)
प्रसिद्धि न्यूज़ एंकर, पत्रकार, एडिटर
नागरिकता भारतीय
चैनल ज़ी न्यूज़, आज तक

रोहित सरदाना (अंग्रेज़ी: Rohit Sardana, जन्म- 22 सितंबर, 1979; मृत्यु- 30 अप्रॅल, 2021) भारतीय समाचार वक्ता थे। वह सिर्फ स्टूडियो में बैठकर एंकरिंग करने वाले पत्रकार ही नहीं थे अपितु जब भी देश में कोई बड़ी खबर हुई, रोहित सरदाना हमेशा ग्राउंड जीरो पर पहुंचे और वहीं से रिपोर्टिंग की। बड़े से बड़ा व्यक्ति भी उनके सवालों के समक्ष असहज हो जाता था। उन्होंने समाचार चैनल 'ज़ी न्यूज' तथा 'आज तक' के लिये एंकरिंग की थी।


  • रोहित सरदाना का जन्म 22 दिसंबर, सन 1979 को कुरुक्षेत्र, हरियाणा में हुआ था।
  • उन्होंने 'ताल ठोक के' एक कार्यक्रम की मेजबानी की थी, जो ज़ी न्यूज़ पर भारत में समकालीन मुद्दों पर चर्चा करता था।
  • रोहित सरदाना के पास मनोविज्ञान में कला स्नातक की डिग्री थी।
  • वर्ष 2000 से 2002 तक उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय से जनसंचार में स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की और अपना शैक्षणिक कार्य पूरा किया।
  • उन्होंने 'आज तक' न्यूज़ चैनल 'दंगल' नाम के एक शो की एंकरिंग की थी। इस शो की तुलना रेडियो रवांडा से की गई।
  • वर्ष 2018 में उन्हें भारत सरकार द्वारा 'गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार', 2018 से सम्मानित किया गया था।
  • कोविड-19 के सकारात्मक परीक्षण के बाद दिल का दौरा पड़ने से रोहित सरदाना की मृत्यु 30 अप्रॅल, 2021 को नोएडा, उत्तर प्रदेश में हो गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, नरेंद्र मोदी, दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, क्रिकेटर सुरेश रैना, युवा मामले और खेल मंत्री किरन रिजिजू, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित कई लोगों ने उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः