बसवराज बोम्मई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:23, 29 July 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''बसवराज सोमप्पा बोम्मई''' (अंग्रेज़ी: ''Basavaraj Somappa Bommai'', ज...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बसवराज सोमप्पा बोम्मई (अंग्रेज़ी: Basavaraj Somappa Bommai, जन्म- 28 जनवरी, 1960) कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री हैं। पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदयुरप्पा के इस्तीफे के बाद वह राज्य के नये मुख्यमंत्री बनाये गये हैं। 27 जुलाई, 2021 को बी. एस. येदयुरप्पा ने खुद बसवराज बोम्मई के नाम का प्रस्ताव रखा था, जिसका मंत्री के. एस. ईश्वरप्पा और बाकी सभी विधायकों ने समर्थन किया। जनता दल से राजनीतिक कॅरियर की शुरुआत करने वाले बसवराज बोम्मई येदियुरप्पा सरकार में गृहमंत्री रहे हैं और उनके बेहद करीबी भी माने जाते हैं।

परिचय

बसवराज बोम्मई का जन्म 28 जनवरी 1960 को हुबली, कर्नाटक में हुआ था। पूर्व मुख्‍यमंत्री एस. आर. बोम्मई के पुत्र बसवराज बोम्मई कर्नाटक में भाजपा के बड़े नेताओं में शुमार हैं। उन्होंने भूमाराद्दी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से 1982 में बीई की डिग्री ली। बसवराज बोम्मई की पत्नी का नाम चेन्नम्मा है और उनके दो बच्चे हैं। बसवराज बोम्मई साल 2021 की शुरुआत में कर्नाटक के गृहमंत्री बनाए गए थे। वे कर्नाटक विधानसभा के 2004 से 2008 तक सदस्य रहे हैं। वह धारवाड़ से 1998 और 2004 में विधायक चुने गए। जब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने तो वे हावेरी जिले के शिगांव निर्वाचन क्षेत्र से विधायक चुने गए थे।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जानिए कौन हैं बसवराज बोम्मई (हिंदी) jagran.com। अभिगमन तिथि: 29 जुलाई, 2021।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः