अमरकोट
- अमरकोट वर्तमान पश्चिमी पाकिस्तान के सिन्ध का एक नगर है, जो मध्यकाल में एक राज्य था।
- हुमायूँ जब राज्यहीन होकर संरक्षण एवं आश्रय के लिए दर-दर भटक रहा था, तब ऐसी हीन एवं नैराश्यपूर्ण दुरावस्था में अमरकोट के राजपूत शासक राणा वीरसाल ने उसे शरण दी थी।
- अमरकोट के दुर्ग में ही सन 1542 ई. में अकबर का जन्म हुआ था।
- इस घटना का सूचक एक प्रस्तर-स्तम्भ आज भी अमरकोट में गड़ा हुआ है।
|
|
|
|
|