प्रयोग:गोविन्द 4

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
चयनित लेख

  • मुग़ल सम्राट जलालउद्दीन मुहम्मद अकबर का शासनकाल सन 1556 से 1605 ई. तक है। ये मुग़ल राज्य के संस्थापक बाबर का पौत्र तथा हुमायूँ का पुत्र था।
  • अकबर का जन्म 23 नवंबर, 1542 अमरकोट, सिंध प्रांत, पाकिस्तान में हुआ था।
  • अकबर के शासन काल के आरंभिक 5 वर्ष में उसके संरक्षक बैरमख़ाँ का प्रभुत्व था। अकबर को बैरमख़ाँ की कठोर नीति कतई पंसद नहीं थी।
  • बैरमख़ाँ के अनुशासन से मुक्त होते ही अकबर ने उदार नीति से शासन करना आरंभ किया। उसने शेरशाह का अनुकरण करते हुए हिन्दुओं के साथ सदव्यवहार किया।
  • अकबर की पहली पत्नी और युवराज सलीम की माँ का मूल नाम अज्ञात है। वह अपने वास्तविक नाम से नहीं अपनी उपाधि 'मरियम ज़मानी' के नाम से प्रसिद्ध रही थी।
  • सम्राट अकबर अपनी योग्यता, वीरता, बुद्धिमत्ता और शासन−कुशलता के कारण ही एक बड़े साम्राज्य का निर्माण कर सका था।
  • अकबर के दरबार में 9 विशेष दरबारी थे जिन्हें अकबर के नवरत्न के नाम से भी जाना जाता है।
  • .... और पढ़ें