गणपतिदेव

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

गणपतिदेव (1199-1261 ई.) प्रोलराज द्वितीय का पौत्र था। यह काकतीय वंश का सबसे शक्तिशाली और सफल राजा था। गणपतिदेव ने दक्षिण में कांची तक अपने साम्राज्य का विस्तार किया था।

  • गणपतिदेव के साम्राज्य का विस्तार गोदावरी क्षेत्र से चिन्गेलपुत तथा येलगंदल से समुद्र तक था।
  • वह एक सफल प्रशासक था, तथा उसने व्यापार और कृषि का विकास करने पर बहुत ज़ोर दिया।
  • मोटु पटली, जो कि अब कृष्णा ज़िले में है, गणपतिदेव के राज्य का समुद्री बंदरगाह था।
  • वारंगल शहर का निर्माण गणपतिदेव ने वहाँ पर दो क़िले बनवाकर पूरा किया था। बाद के समय में उसने यहाँ अपनी राजधानी स्थानांतरित की।
  • गणपतिदेव के एक भी पुत्र नहीं था, किंतु उसकी दो पुत्रियाँ थीं- रुद्रमा देवी और गणपम्बा।
  • अपने उत्तराधिकारी के रूप में गणपतिदेव ने रुद्रमा देवी को चुना था।
  • रुद्रमा देवी का विवाह चालुक्य वंश के राजकुमार वीरभद्र के साथ हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः