बान की मून

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
(Redirected from Ban Ki-moon)
Jump to navigation Jump to search
बान की मून
पूरा नाम बान की मून
जन्म 13 जून, 1944
जन्म भूमि ईउम्सग काउंटी
पति/पत्नी यो सोओन्
प्रसिद्धि संयुक्त राष्ट्र महासचिव
कार्य काल विदेशमंत्री (कोरिया) - 17 जनवरी, 2004 से 1 दिसम्बर, 2006महासचिव - 1 जनवरी, 2007 से 31 दिसम्बर, 2016
विद्यालय सेओल विश्वविद्यालय, हार्वर्ड विश्वविद्यालय।
संबंधित लेख संयुक्त राष्ट्र, संयुक्त राष्ट्र महासभा, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
राष्ट्रीयता दक्षिण कोरिया

बान की मून (अंग्रेज़ी: Ban Ki-moon, जन्म- 13 जून, 1944) संयुक्त राष्ट्र संघ के आठवें महासचिव थे। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा उन्हें 13 अक्टूबर, 2006 को महासचिव चुना गया था। महासचिव बनने से पहले वे दक्षिण कोरिया के विदेश मामलों के मंत्रालय में एक कैरियर राजनयिक थे।

  • बान की मून का जन्म 13 जून सन 1944 को ईउम्सग काउंटी[1] नामक छोटे से गाँव में हुआ था। उनके पिता का गोदाम का काम था।
  • बान ने एक निबन्ध प्रतियोगिता जीती थी, जिसके पुरस्कार स्वरूप उन्हें अमरीका घूमने का अवसर मिला और साथ ही वे अमरीका के राष्ट्रपति से भी मिले।
  • जब एक मीडिया कर्मी ने बान की मून से पूछा कि वे बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं तो उनका उत्तर था कि वे राजनयिक बनना चाहते हैं।
  • सेओल विश्वविद्यालय से बान ने अन्तरराष्ट्रीय सम्बंध में स्नतक किया।
  • हार्वर्ड विश्वविद्यालय में जॉन एफ़ कैनेडी स्कूल से उन्होंने लोक प्रशासन में मास्टर की उपाधि प्राप्त की।
  • कोरिया युद्ध के दौरान बान की मून को इस काम के लिए चुना गया कि वे एक सन्देश संयुक्त राष्ट्र महासचिव को भेजें।
  • बान की मून जनवरी, 2004 से नवम्बर, 2006 तक कोरिया गणराज्य के विदेश मंत्री रहे। 13 अक्टूबर, 2006 को वे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा आठवें महासचिव चुने गए। इस पद पर वे 31 दिसम्बर, 2016 तक रहे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. कोरिया, जापान का साम्राज्य

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः