गरियाबंद

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

गरियाबंद भारत के छत्तीसगढ़ राज्य में स्थित एक छोटा-सा शहर है। यह गरियाबंद नाम के एक नये ज़िले का मुख्यालय है। गरियाबंद ज़िले की स्थापना 1 जनवरी, 2012 को की गई थी। इसका लोकार्पण 1 नवम्बर, 2012 को हुआ और यह राज्य का 20वाँ ज़िला बना।

  • गिरि या पर्वत से घिरे होने के कारण इसका नाम गरियाबंद हुआ। मान्यता है कि पुरी के भगवान जगन्नाथ को भोग लगाने के लिये चावल इस ज़िले के देवभोग से भेजा जाता था।
  • इसमें पाँच विकास खण्ड आते हैं-
  1. फिंगेश्वर
  2. मैनपूर
  3. छुरा
  4. देवभोग
  5. गरियाबन्द
  • गरियाबन्द आदिवासी बाहुल्य ज़िला है। यहाँ विशेष पिछड़ी जनजाति कमार का निवास है।
  • भुंजिया जनजाति का भी यहाँ निवास है। दोनों जनजाति के विकास के लिये अभिकरणों का गठन किया गया है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः