झज्जर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

झज्जर (अंग्रेज़ी: Jhajjar) हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िले का एक नगर है। यह नगर दिल्ली से 35 मील की दूरी पर पश्चिम में स्थित है।

  • झज्जर की भू-रचना में रेत के टीले तथा पूर्व में दलदल प्रमुख हैं। उत्तरी भाग पठारी तथा दक्षिणी भाग पहाड़ी है।
  • यहाँ 'साहिबी' तथा 'इंदौरी' नदियाँ प्रवाहित होती हैं।
  • झज्जर नगर की महत्वपूर्ण इमारतों में 'नवाब के महल' तथा 'बाघ झन्नर का महल' प्रमुख है।
  • आर्थिक दृष्टि से यहाँ के प्रमुख उद्योगों में रंग उद्योग, काग़ज़ के बरतन बनाना, मलमल तथा ऊन के वस्त्र बनाना और कशीदाकारी प्रमुख हैं।[1]

पर्यटन स्थल

झज्‍जर में पर्यटक संग्रहालय देख सकते हैं। यह हरियाणा का सबसे बड़ा संग्रहालय है। इसका निर्माण 1959 ई. में किया गया था। संग्रहालय के निर्देशक स्वामी ओमानंद सरस्वती ने पूरे विश्व से वस्तुएं एकत्र करके संग्रहित की हैं। उन्हीं के कठिन परिश्रम के फलस्वरूप पर्यटक यहाँ पर रोमन, यूनानी, गुप्त, पाल, चोल, गुर्जर प्रतिहार, चौहान, खिलजी, तुगलक, लेड़ही और बहमनी वंश के सिक्के व कलाकृतियां देख सकते हैं। इसके अलावा यहां पर नेपाल, भूटान, श्रीलंका, चीन, पाकिस्तान, जापान, थाईलैंड, बर्मा, रूस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस और इंग्लैंड आदि देशों की मुद्राएं भी देखी जा सकती हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. झज्जर (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 23 अप्रैल, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः