जगदलपुर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''जगदलपुर''' छत्तीसगढ़ राज्य में [[बस्तर ज...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
(One intermediate revision by the same user not shown) | |||
Line 12: | Line 12: | ||
<references/> | <references/> | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल}} | {{छत्तीसगढ़ के नगर}}{{छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थल}} | ||
[[Category:छत्तीसगढ़ राज्य]][[Category:छत्तीसगढ़ राज्य के नगर]][[Category:भारत के नगर]][[Category:छत्तीसगढ़ राज्य के पर्यटन स्थल]][[Category:पर्यटन कोश]] | [[Category:छत्तीसगढ़ राज्य]][[Category:छत्तीसगढ़ राज्य के नगर]][[Category:भारत के नगर]][[Category:छत्तीसगढ़ राज्य के पर्यटन स्थल]][[Category:पर्यटन कोश]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Latest revision as of 11:10, 12 December 2014
जगदलपुर छत्तीसगढ़ राज्य में बस्तर ज़िले का एक शहर है। यह शहर ज़िले का मुख्यालय है। जगदलपुर चारों ओर से पहाड़ियों एवं घने जंगलों से घिरा हुआ है। इस स्थान का तापमान सामान्यतः कम ही रहता है। पर्यटन की दृष्टि से यहाँ अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
इतिहास
काकतिय राजा जिसे 'पाण्डुओं का वंशज' कहा जाता है, ने जगदलपुर को अपनी अंतिम राजधानी बनाया था एवं इसे विकसित किया। जगदलपुर का नाम पूर्व में 'जगतुगुड़ा' था। जगदलपुर को 'चैराहों का शहर' भी कहा जाता है। यह बहुत ही खूबसूरत तरीके से बसाया गया है।
पर्यटन स्थल
जगदलपुर शहर विभिन्न संस्कृतियों का संगम है। यहाँ जगन्नाथ पीठ का भव्य मंदिर एवं देवी दंतेश्वरी का मंदिर है। जगदलपुर का दशहरा बहुत मशहूर है, जिसकी भव्यता देखते ही बनती है। इसे देखने के लिए देश-विदेश से अनेक पर्यटक आते हैं। जगदलपुर के आस-पास लगभग 40.00 किलोमीटर की दूरी पर चित्रकोट जलप्रपात, चित्रधारा, ताम्रघूमर, तीरथगढ़ आदि पर्यटन स्थल हैं, जिनका प्राकृतिक सौंर्दय अपनी छटा इस प्रकार बिखेरता है कि मन मुग्ध हो जाता है। देवी दंतेश्वरी का मंदिर जो यहाँ से लगभग 90.00 किलोमीटर की दूरी पर दंतेवाडा ज़िला में है, अपनी प्रसिद्धि के लिए जाना जाता है। कहा जाता है कि यहाँ दर्शन करने से मुरादें पूरी हो जाती हैं।
शिक्षण संस्थान
जगदलपुर शहर में 'बस्तर विश्वविद्यालय', 'मेडिकल कॉलेज', 'इंजीनियरिंग कॉलेज', 'महिला पाॅलीटेकनिक कॉलेज' एवं अनेक 'हायर सेकेण्ड्री स्कूल' हैं।
|
|
|
|
|