वीरभानपुर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 19: | Line 19: | ||
==संबंधित लेख== | ==संबंधित लेख== | ||
{{पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक स्थान}} | |||
[[Category:पश्चिम बंगाल]] | [[Category:पश्चिम बंगाल]] | ||
[[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]] | [[Category:ऐतिहासिक स्थान कोश]] | ||
[[Category:नया पन्ना]] | [[Category:नया पन्ना]] | ||
[[Category:पश्चिम बंगाल के ऐतिहासिक स्था]] | |||
__INDEX__ | __INDEX__ | ||
__NOTOC__ | __NOTOC__ |
Revision as of 11:47, 8 July 2011
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
वीरभानपुर एक पुरास्थल जो पश्चिम बंगाल के बर्दवान ज़िले में दुर्गापुर के समीप दामोदर नदी के बायें तट पर स्थित है।
खोज
वीरभानपुर की खोज 1854 ई. में डॉ. बी. बी. लाल द्वारा की गई थी। डॉ. लाल ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से सीमित पैमाने पर उत्खनन कराया। तत्पश्चात् 1957 ई. में डॉ. लाल की ही देखरेख में अपेक्षाकृत विस्तृत पैमाने पर उत्खनन हुआ। वीरभानपुर से मध्य पुरापाषाण काल के साक्ष्य मिले हैं। वीरभानपुर का मध्य पुरापाषाणिक पुरास्थल लगभग एक किमी. से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है। वीरभानपुर के लघु पाषाण उपकरणों में 68% उपकरण क्वार्टजाइड नामक प्रस्तर से बने हुए हैं। इसलिए बनावट की दृष्टि से ब्लेड बहुत सुन्दर नहीं हैं।
उपकरण
क्वार्टज के अतिरिक्त चर्ट, चार्ल्सडेनी, बेसाल्ट, अश्मीभूत काष्ठ का उपयोग उपकरणों के निर्माण के लिए किया गया है। प्रमुख लघु पाषाण उपकरणों में ब्लेड, चान्द्रिक, बेधक, छिद्रक ब्यूरिन, स्क्रेपर आदि हैं। यहाँ से उपकरण प्रारम्भिक मध्य पाषाण युग से सम्बन्धित माने गये हैं। ये उपकरण अज्यामितीय प्रकार के हैं। इनकी एक अन्य विशेषता है कि इन उपकरणों के साथ मिट्टी के बर्तन नहीं पाये गये हैं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख