रसायन विज्ञान: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 12: Line 12:
|[[अणु भार]]
|[[अणु भार]]
|[[मोल धारणा]]
|[[मोल धारणा]]
|[[समइलेक़्ट्रॉनिक]]
|[[समइलेक्ट्रॉनिक]]
|-
|-
|[[परमाणु क्रमांक]]  
|[[परमाणु क्रमांक]]  

Revision as of 11:02, 17 September 2010

(अंग्रेज़ी:Chemistry) रसायन विज्ञान, विज्ञान की एक प्रमुख शाखा है, जिसके अन्तर्गत पदार्थों के गुण, संघटन, संरचना तथा उनमें होने वाले परिवर्तनों का अध्ययन किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि रसायन विज्ञान का विकास सर्वप्रथम मिस्र देश में हुआ था। प्राचीन काल में मिस्रवासी काँच, साबुन, रंग तथा अन्य रासायनिक पदार्थों के बनाने की विधियाँ जानते थे तथा इस काल में मिस्र को केमिया कहा जाता था। रसायन विज्ञान, जिसे अंग्रेज़ी में केमिस्ट्री कहते है की उत्पत्ति मिस्र में पायी जाने वाली काली मिट्टी से हुई। इसे वहाँ के लोग केमि कहते थे। प्रारम्भ में रसायन विज्ञान के अध्ययन को केमिटेकिंग कहा जाता था। रसायन विज्ञान के अन्तर्गत द्रव्य के संघटन तथा उसके अति सूक्ष्म कणों की संरचना का अध्ययन किया जाता है। इसके अतिरिक्त द्रव्य के गुण, द्रव्यों में परस्पर संयोग के नियम, ऊष्मा आदि ऊर्जाओं का द्रव्य पर प्रभाव, यौगिकों का संश्लेषण, जटिल व मिश्रित पदार्थों से सरल व शुद्ध पदार्थ अलग करना आदि का अध्ययन भी रसायन विज्ञान के अन्तर्गत किया जाता है। प्रीस्टले, शीले, व लेवायसिये ने रसायन विज्ञान के विकास में अत्यधिक योगदान दिया। लोवायसिये को तो आधुनिक रसायन विज्ञान का जन्मदाता भी कहा जाता है। कार्बनिक रसायन, जिसमें मुख्यतः कार्बन व उससे बनने वाले पदार्थों का अध्ययन किया जाता है, के विकास में कोल्वे, वोल्हार व पाश्तुर आदि के नाम उल्लेखनीय हैं।

रसायन विज्ञान की मुख्यत: दो शाखाएँ है-

  1. अकार्बनिक रसायन विज्ञान (Inorganic Chemistry)
  2. कार्बनिक रसायन विज्ञान (Organic Chemistry)

परमाणु संरचना

परमाणु अणु परमाणु भार अणु भार मोल धारणा समइलेक्ट्रॉनिक
परमाणु क्रमांक द्रव्यमान संख्या क्वाण्टम संख्या अपवर्जन नियम बहुलता नियम अनिश्चितता सिद्धान्त
ऑफ़बाऊ नियम समस्थानिक समभारिक समन्यूट्रॉनिक ग्राम अणु भार कण भार


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध