26 जनवरी: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
Line 28: | Line 28: | ||
==26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ==26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ||
* [[गणतंत्र दिवस]] | |||
==बाहरी कड़ियाँ== | ==बाहरी कड़ियाँ== |
Revision as of 06:56, 3 January 2011
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 26 जनवरी वर्ष का 26 वाँ दिन है। साल मे अभी और 339 दिन शेष हैं। (लीप वर्ष में 340 दिन)
26 जनवरी की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1930- भारत में पहली बार स्वराज दिवस मनाया गया।
- 1931- सविनय अवज्ञा आंदोलन के दौरान ब्रिटिश सरकार से बातचीत के लिए महात्मा गांधी रिहा किये गए।
- 1950-
- भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ और भारत का संविधान लागू हुआ।
- स्वतंत्र भारत के पहले और अंतिम गवर्नर जनरल चक्रवर्ति राजगोपालाचारी ने अपने पद से त्यागपत्र दिया और डा. राजेंद्र प्रसाद देश के पहले राष्ट्रपति बने।
- उत्तर प्रदेश के सारनाथ स्थित अशोक स्तंभ के शेरों को राष्ट्रीय प्रतीक की मान्यता मिली।
- वर्ष 1937 में गठित भारतीय संघीय न्यायालय का नाम सर्वोच्च न्यायालय कर दिया गया
- भारत का युद्ध पोत एचएमआईएस दिल्ली आईएनएस दिल्ली के रूप में बदल दिया गया।
- 1972- युद्ध में शहीद सैनिकों की याद में दिल्ली के इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति स्थापित।
- 1981- पूर्वोत्तर भारत में हवाई यातायात सुगम बनाने को ध्यान में रखते हुए हवाई सेवा वायुदूत शुरू।
- 1982- पर्यटकों को विलासितापूर्ण रेल यात्रा का आनंद दिलाने के लिए भारतीय रेल ने पैलेस आन व्हील्स सेवा शुरू की।
- 2001- गुजरात के भुज में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकंप। इस भूकंप में लाखों लोग मारे गए थे।
- 2008- 59वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर देश की पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने परेड की सलामी ली। एन.आर. नारायणमूर्ति को फ्रांस सरकार के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'द आफिसर ऑफ द लीजन ऑफ ऑवर' से सम्मानित किया गया।
- 2010-
- भारत ने मीरपुर में बांग्लादेश से दूसरा टेस्ट 10 विकेट से जीतते हुए सीरीज़ पर 2-0 से कब्ज़ा कर लिया।
- भारत की राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने पद्म पुरस्कार पाने वाली 130 व्यक्तियों के नामों की घोषणा की। इनमें रंगमंच जगत की किंवदंति इब्राहिम-अल-क़ाज़ी और जोहरा सहगल, मशहूर अदाकार रेखा और आमिर ख़ान, ऑस्कर विजेता ए़ आर रहमान और रसूल पोकुटटी, फार्मूला़ रेसर नारायण कार्तिकेयन, क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के गुरु रमाकांत आचरेकर शामिल हैं।
26 जनवरी को जन्मे व्यक्ति
- 1967 - प्रदीप सोमासुंदरन, भारतीय पार्श्वगायक
26 जनवरी को हुए निधन
26 जनवरी के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख