वडा: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{सूचना बक्सा खाद्य पदार्थ |चित्र=Vada-Sambar.jpg |चित्र का नाम=...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
|
(No difference)
|
Revision as of 11:52, 21 August 2011
वडा
| |
देश | भारत |
क्षेत्र | दक्षिण भारतीय खाना लेकिन सारी दुनियाँ में इसकी धूम है |
मुख्य सामग्री | उरद और मूंग की दाल |
उरद की धुली दाल | 200 ग्राम (1 कप) |
मूंग या चने की दाल | 100 ग्राम (आधा कप) |
नमक | स्वादानुसार (3/4 छोटी चम्मच) |
अदरक | 1 1/2 इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये) |
हरी मिर्च | 3-4 (बारीक कट लीजिये) |
हरा धनिया | 1 बड़ा चम्मच (बारीक कटा हुआ) |
तेल | वड़ा तलने के लिये |
उपकरण | कढ़ाई |
विधि
- सांबर वड़ा बनाने के लिए उरद और मूंग या चने की दाल को धोइये और 4-5 घंटे या पूरी रात के लिये पानी में भिगो दीजिये।
- दाल को पानी से निकालिये, एक बार फिर से धो लीजिये, भीगी हुई दालों को बिना पानी डाले या बहुत ही कम पानी डाल कर पीस लिजिये।
- पिसी हुई दाल में नमक, अदरक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिला कर अच्छी तरह मिला लिजिये।
- सांबर वड़ा बनाने के लिये मिश्रण तैयार है।
- इस मिश्रण से वडों को आकार आप अपने हाथों पर ही दे सकते हैं या किसी प्लास्टिक शीट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
- दक्षिण भारत में वड़े बनाने के लिये प्लास्टिक शीट की जगह केले के पत्तों का भी प्रयोग करते हैं।
- कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, हाथ की उंगलियों को पानी से भिगोइये, भीगी हुई उंगलियों पर, करीब 1 या 11/2 छोटी चम्मच दाल का मिश्रण रखिये और अंगूठे या दूसरे हाथ की उंगली को गड़ा कर एक छेद बना दीजिये, गरम तेल में ये वड़ा तलने के लिये डालिये, कढ़ाई में तेल के हिसाब से 3-4 बड़े बनाकर एक बार में डालकर तल सकती हैं, वड़े को निचली सतह सुनहेरी होने पर पलटिये और दोनों सतह सुनहेरी होने तक तल कर निकाल लिजिये।
- सारे वड़े तल कर इसी तरह निकाल लिजिये। सारे वड़े तैयार हो गये हैं।
- खाने से पहले वड़े, गरमा-गरम सांबर में डालिये, परोसिये और खाइये।
सावदानी
- पानी इसमें कम से कम ही होना चाहिये।
- दाल को बहुत अधिक बारीक भी मत कीजिये।
- दाल को आप जितना फैटेगे वड़ा उतने ही मुलायम बनेंगे।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख