शत्रुघ्न सिन्हा: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "Category:लोकसभा_सांसद" to "{{लोकसभा सांसद}} Category:लोकसभा_सांसद")
No edit summary
Line 2: Line 2:
{{लेख विस्तार}}
{{लेख विस्तार}}
शत्रुघ्न सिन्हा (जन्म- 9 दिसंबर, 1945 ) एक प्रसिद्ध फ़िल्म [[अभिनेता]] और [[:श्रेणी:पंद्रहवीं लोकसभा सांसद|पंद्रहवीं]] लोकसभा के सांसद हैं।  

हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लोग बिहारी बाबू के नाम से जानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 दिसम्बर 1945 में हुआ था। पिता भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा तथा मां श्यामा देवी थीं। शत्रु के पिता पेशे से चिकित्सक थे, इस वजह से उनकी इच्छा थी कि बेटा शत्रु भी डॉक्टर बने। लेकिन शॉटगन को ये मंजूर नहीं था। अपने चार भाईयों में सबसे छोटे शत्रुघ्न सिन्हा को घर में सभी लोग छोटका बबुआ कहा करते थे। शत्रु भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे से स्नातक हैं।
शत्रु की इच्छा बचपन से ही फिल्मों में काम करने की थी। अपने पिता की इच्छा को दरकिनार कर वे फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे ज्वाइन कर लिए। वहां से ट्रेनिंग लेने के बाद वे फिल्मों में ट्राई करने लगे। लेकिन कटे होंठ के कारण किस्मत साथ नहीं दे रही थी। ऐसे में वे प्लास्टिक सर्जरी कराने की सोचने लगे। तभी देवानंद ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था।
उन्होंने वर्ष 1969 में फिल्म ‘साजन’ के साथ अपने कैरियर की शुरूआत की थी। विगत चार दशकों में सिन्हा ने कम से कम 200 हिन्दी फिल्मों में काम किया है। सिन्हा फिल्मों में अपने नकारात्मक चरित्र के लिए जाने गये। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘कालीचरण’ मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ की फिल्मों में ‘दोस्ताना’, ‘काला पत्थर’, ‘शान’ और ‘नसीब’ इत्यादि हैं।
उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘पुत्त जट्टां दे’ और ‘सत श्री अकाल’ में भी अभिनय किया है। अभिनय के अलावा उन्होंने ‘कशमकश’, ‘दोस्त’ और ‘दो नारी’ जैसी फिल्मों में गाने में भी हाथ आजमाया। हाल में रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्तचरित्र’ में उन्होंने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्होंने पहली बार अपनी मूछें साफ करवाई।
शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड से निकलने वाले पहले नेता हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री बनाये गये। मौजूदा समय में वह बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की 23 वर्षीय बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने वर्ष 2010 की सबसे सफल फिल्म ‘दबंग’ में प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर दर्शकों को आकषिर्त किया था।

==चुनाव क्षेत्र==
==चुनाव क्षेत्र==

Revision as of 20:03, 20 July 2012

thumb|शत्रुघ्न सिन्हा|150px

चित्र:Plus.gif इस लेख में और पाठ सामग्री का जोड़ा जाना अत्यंत आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

शत्रुघ्न सिन्हा (जन्म- 9 दिसंबर, 1945 ) एक प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता और पंद्रहवीं लोकसभा के सांसद हैं।

हिंदी फिल्मों के जाने माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को लोग बिहारी बाबू के नाम से जानते हैं। शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म बिहार की राजधानी पटना में 9 दिसम्बर 1945 में हुआ था। पिता भुवनेश्वरी प्रसाद सिन्हा तथा मां श्यामा देवी थीं। शत्रु के पिता पेशे से चिकित्सक थे, इस वजह से उनकी इच्छा थी कि बेटा शत्रु भी डॉक्टर बने। लेकिन शॉटगन को ये मंजूर नहीं था। अपने चार भाईयों में सबसे छोटे शत्रुघ्न सिन्हा को घर में सभी लोग छोटका बबुआ कहा करते थे। शत्रु भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान, पुणे से स्नातक हैं।

शत्रु की इच्छा बचपन से ही फिल्मों में काम करने की थी। अपने पिता की इच्छा को दरकिनार कर वे फिल्म एण्ड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ पुणे ज्वाइन कर लिए। वहां से ट्रेनिंग लेने के बाद वे फिल्मों में ट्राई करने लगे। लेकिन कटे होंठ के कारण किस्मत साथ नहीं दे रही थी। ऐसे में वे प्लास्टिक सर्जरी कराने की सोचने लगे। तभी देवानंद ने उन्हें ऐसा करने से मना कर दिया था।

उन्होंने वर्ष 1969 में फिल्म ‘साजन’ के साथ अपने कैरियर की शुरूआत की थी। विगत चार दशकों में सिन्हा ने कम से कम 200 हिन्दी फिल्मों में काम किया है। सिन्हा फिल्मों में अपने नकारात्मक चरित्र के लिए जाने गये। उनकी प्रसिद्ध फिल्मों में ‘रामपुर का लक्ष्मण’, ‘कालीचरण’ मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन के साथ की फिल्मों में ‘दोस्ताना’, ‘काला पत्थर’, ‘शान’ और ‘नसीब’ इत्यादि हैं।

उन्होंने पंजाबी फिल्म ‘पुत्त जट्टां दे’ और ‘सत श्री अकाल’ में भी अभिनय किया है। अभिनय के अलावा उन्होंने ‘कशमकश’, ‘दोस्त’ और ‘दो नारी’ जैसी फिल्मों में गाने में भी हाथ आजमाया। हाल में रिलीज हुई रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्तचरित्र’ में उन्होंने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन टी रामाराव की भूमिका निभाई जिसके लिए उन्होंने पहली बार अपनी मूछें साफ करवाई।

शत्रुघ्न सिन्हा बॉलीवुड से निकलने वाले पहले नेता हैं जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री बनाये गये। मौजूदा समय में वह बिहार के पटना साहिब संसदीय क्षेत्र से लोकसभा सदस्य हैं। शत्रुघ्न सिन्हा की 23 वर्षीय बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने वर्ष 2010 की सबसे सफल फिल्म ‘दबंग’ में प्रसिद्ध अभिनेता सलमान खान के साथ काम कर दर्शकों को आकषिर्त किया था।

चुनाव क्षेत्र

पटना साहिब, बिहार

पार्टी

भारतीय जनता पार्टी

संबंधित लेख

पंद्रहवीं लोकसभा सांसद