1995: Difference between revisions
Jump to navigation
Jump to search
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
No edit summary |
||
Line 62: | Line 62: | ||
* | * | ||
==वर्ष ईसवी सन् 1995 में हुए निधन== | ==वर्ष ईसवी सन् 1995 में हुए निधन== | ||
* [[10 अप्रॅल]] - [[मोरारजी देसाई]] - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे [[प्रधानमंत्री]]। | * [[10 अप्रॅल]] - [[मोरारजी देसाई]] - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे [[प्रधानमंत्री]]। | ||
* [[5 सितम्बर]] - [[सलिल चौधरी]] - [[हिन्दी]] फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार। | |||
==वर्ष ईसवी सन् 1995 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ==वर्ष ईसवी सन् 1995 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव== | ||
* | * |
Revision as of 11:15, 3 December 2012
यह पन्ना ग्रेगोरी कलैण्डर के वर्ष ईसवी सन् 1995 का है।
जिसका समकालीन वर्ष (लगभग) विक्रमी संवत के अनुसार 2052 है और राष्ट्रीय शाके के अनुसार 1917 है।
वर्ष ईसवी सन् 1995 में घटी महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
- 1 जनवरी - व्यापार एवं तटकर आम समझौते के स्थान पर 'विश्व व्यापार संगठन' अस्तित्व में आया, आस्ट्रिया, फिनलैंड एवं स्वीडन यूरोपीय यूनीयन के सदस्य देश बने।
- 3 जनवरी- हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
- 11 जनवरी - सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।
- 13 जनवरी - बेलारूस नाटो का 24वाँ सदस्य देश बना।
- 16 जनवरी - चेचेन्या में चल रहे गृहयुद्ध को रोकने के लिए रूसी प्रधानमंत्री विक्टर चेर्नोमिर्दिन एवं चेचेन्या प्रतिनिधिमंडल के बीच समझौता।
- 31 जनवरी - इस्रायल एवं जार्डन के मध्य हुई शांति संधि के परिणामस्वरूप इस्रायल ने अधिकृत सीमावर्ती क्षेत्र जार्डन के सुपुर्द किया।
- 15 फ़रवरी - ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
- 22 फ़रवरी - उत्तरी आयरलैंड की समस्या की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
- 26 फ़रवरी - कॉपीराइट मुद्दे पर सं.रा. अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
- 2 मार्च - इक्वाडोर एवं पेरू के मध्य चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए दोनों देशों के मध्य समझौता।
- 22 मार्च - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
- 23 मार्च - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
- 26 मार्च - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
- 14 अप्रैल - यूक्रैन में स्थित चेरनोबिल परमाणु ऊर्जा संयंत्र वर्ष 2000 तक बंद करने की घोषणा, भारत चौथी बार एशिया कप क्रिकेट चैंपियन बना।
- 17 अप्रैल - पाकिस्तान में बाल मजदूरी को समाप्त करने वाले युवा कार्यकर्ता इक़बाल मसीह की हत्या।
- 11 मई - संयुक्त राष्ट्र महासभा के कक्ष में 24 दिन तक चले सम्मेलन की समाप्ति पर परमाणु अप्रसार संधि को अनिश्चित काल के लिए स्थायी बना दिया गया।
- 13 मई - चेल्सी स्मिथ मिस यूनिवर्स 1995 बनीं।
- 15 मई - एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलीडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
- 20 मई - रूस द्वारा मानव रहित अंतरिक्ष 'स्पेक्त्र' का सफल प्रक्षेपण।
- 25 मई - अमेरिकी वैज्ञानिकों को पहली बार जीवित जीव के डी.एन.ए. को डीकोड करने में सफलता मिली।
- 6 जून - पाकिस्तान में बाल अपराधियों को कोड़े मारने अथवा उनकी फ़ांसी की सज़ा प्रतिबंधित की गई।
- 7 जून - नार्मन थैगार्ड अंतरिक्ष की कक्षा में सबसे लम्बे समय तक रहने वाले अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बने।
- 23 जून - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100वाँ प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
- 1 जुलाई - सं.रा. अमेरिका ने ताईवान के ख़िलाफ़ लगाये गये प्रतिबंध को हटाया।
- 10 जुलाई - म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
- 19 जुलाई - रूस एवं उससे अलग हुए गणराज्य चेचेन्या के बीच रूसी महासंघ में ही 'समप्रभु गणराज्य' का दर्जा देने संबंधी समझौता सम्पन्न।
- 28 जुलाई - वियतनाम आसियान का सदस्य बना।
- 1 अगस्त - हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की।
- 31 अगस्त - पहली बार एमनेस्टी इंटरनेशनल ने चीन में मानवाधिकार पर आपत्ति दर्ज किया।
- 17 सितम्बर - चीन की राजधानी बीजिंग में ब्रिटिश शासन के अन्तर्गत अंतिम चुनाव सम्पन्न।
- 20 सितम्बर - संयुक्त राज्य महासभा का 50वाँ अधिवेशन प्रारम्भ।
- 23 सितम्बर - ताबा (मिस्र) में इस्रायल एवं फिलीस्तीनी मुक्ति संगठन के मध्य पश्चिमी तट में फिलीस्तीनी स्वशासन के संबंध में समझौता।
- 27 सितम्बर - बोस्निया में संघर्षरत तीन दलों के मध्य अमेरिकी मध्यस्थता में समझौता सम्पन्न।
- 3 अक्टूबर - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
- 5 अक्टूबर - आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
- 6 अक्टूबर - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
- 18 अक्टूबर - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 20 अक्टूबर - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
- 27 अक्टूबर - यूक्रैन में कीव स्थित चेननोबिल परमाणु संयुत्र सुरक्षा संबंधी खामियों के कारण पूर्णत: बन्द किया गया।
- 29 अक्टूबर - जनमत संग्रह में कनाडा क्यूबेक प्रान्त की जनता ने कनाडा के साथ रहने का निर्णय लिया।
- 1 नवम्बर - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित 'ब्राउन संशोधन' पारित।
- 5 नवम्बर - इस्रायल के प्रधानमंत्री यित्जाक रॉबिन की गोली मारकर नृशंस हत्या।
- 10 नवम्बर - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 11 नवम्बर - नाइजीरिया में मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो वीवा तथा उनके 8 सहयोगियों को फ़ांसी दिये जाने के कारण विश्व भर में नाइजीरिया की भर्त्सना।
- 12 नवम्बर - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
- 16 नवम्बर - भारतीय मूल के वासुदेव पाण्डे त्रिनिदाद एवं टौबेगो के प्रधानमंत्री बने।
- 17 नवम्बर - ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
- 27 नवम्बर - मिर वेनेजुएला जौकेलीन एग्वीलेरा मार्कानो 'मिस वर्ल्ड' 1995 चुनी गईं।
- 2 दिसम्बर - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
- 4 दिसम्बर - सं.रा. अमेरिका डेविस कप चैंपियन बना।
- 7 दिसम्बर - दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
- 8 दिसम्बर - चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
- 15 दिसम्बर - यूरोपीय यूनीयन के नेताओं में समग्र एकीकृत यूरोप की मुद्रा यूरो के लिए सहमति।
- 28 दिसम्बर - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी ध्रुवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
वर्ष ईसवी सन् 1995 में जन्मे व्यक्ति
वर्ष ईसवी सन् 1995 में हुए निधन
- 10 अप्रॅल - मोरारजी देसाई - भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और भारत के छ्ठे प्रधानमंत्री।
- 5 सितम्बर - सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
वर्ष ईसवी सन् 1995 के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख