अँधेरे बंद कमरे -मोहन राकेश: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(''''अँधेरे बंद कमरे''' प्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार [[...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
'''अँधेरे बंद कमरे''' प्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार [[मोहन राकेश]] द्वारा रचित उपन्यास है। इसका प्रकाशन [[1 जनवरी]], [[ | {{सूचना बक्सा पुस्तक | ||
|चित्र=Andhere-Band-Kamre.jpg | |||
|चित्र का नाम=अँधेरे बंद कमरे | |||
| लेखक=[[मोहन राकेश]] | |||
| कवि= | |||
| मूल_शीर्षक =अँधेरे बंद कमरे | |||
| अनुवादक = | |||
| संपादक = | |||
| प्रकाशक =राजकमल प्रकाशन | |||
| प्रकाशन_तिथि =[[1 जनवरी]], [[2003]] | |||
| भाषा = हिन्दी | |||
| देश = भारत | |||
| विषय = | |||
| शैली = | |||
| मुखपृष्ठ_रचना = | |||
| प्रकार = उपन्यास | |||
| पृष्ठ =330 | |||
| ISBN =81-267-0074-2 | |||
| भाग = | |||
| टिप्पणियाँ = | |||
}} | |||
'''अँधेरे बंद कमरे''' प्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार [[मोहन राकेश]] द्वारा रचित उपन्यास है। इसका प्रकाशन [[1 जनवरी]], [[2003]] को 'राजकमल प्रकाशन' द्वारा हुआ था। | |||
वर्तमान भारतीय समाज का अभिजातवर्गीय नागर मन दो हिस्सों में विभाजित है- एक में है पश्चिमी आधुनिकतावाद और दूसरे में वंशानुगत संस्कारवाद। इससे इस वर्ग के भीतर जो द्वंद्व पैदा होता है, उससे पूर्वता के बीच रिक्तता, स्वच्छंदता के बीच अवरोध और प्रकाश के बीच अंधकार आ खड़ा होता है। परिणामतः व्यक्ति ऊबने लगता है, भीतर-ही-भीतर क्रोध, ईर्ष्या और संदेह जकड़ लेते हैं उसे, जैसे वह अपने ही लिए अजनबी हो। वह उठता है, और तब इसे हम हरबंस की शक्ल में पहचानते हैं। हरबंस, इस उपन्यास का केन्द्रीय पात्र है, जो दाम्पत्य संबंधों की तलाश में भटक रहा है। हरबंस और नीलिमा के माध्यम से पारस्परिक ईमानदारी, भावनात्मक लगाव और मानसिक समदृष्टि से रिक्त दांपत्य जीवन का यहाँ प्रभावशाली चित्रण हुआ है। अपनी पहचान के लिए पहचानहीन होते जा रहे भारतीय अभिजातवर्ग की भौतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक महत्त्वाकांक्षाओं के अँधेरे बंद, कमरों को खोलनेवाले यह उपन्यास हिंदी की गिनी-चुनी कथाकृतियों में से एक है। | वर्तमान भारतीय समाज का अभिजातवर्गीय नागर मन दो हिस्सों में विभाजित है- एक में है पश्चिमी आधुनिकतावाद और दूसरे में वंशानुगत संस्कारवाद। इससे इस वर्ग के भीतर जो द्वंद्व पैदा होता है, उससे पूर्वता के बीच रिक्तता, स्वच्छंदता के बीच अवरोध और प्रकाश के बीच अंधकार आ खड़ा होता है। परिणामतः व्यक्ति ऊबने लगता है, भीतर-ही-भीतर क्रोध, ईर्ष्या और संदेह जकड़ लेते हैं उसे, जैसे वह अपने ही लिए अजनबी हो। वह उठता है, और तब इसे हम हरबंस की शक्ल में पहचानते हैं। हरबंस, इस उपन्यास का केन्द्रीय पात्र है, जो दाम्पत्य संबंधों की तलाश में भटक रहा है। हरबंस और नीलिमा के माध्यम से पारस्परिक ईमानदारी, भावनात्मक लगाव और मानसिक समदृष्टि से रिक्त दांपत्य जीवन का यहाँ प्रभावशाली चित्रण हुआ है। अपनी पहचान के लिए पहचानहीन होते जा रहे भारतीय अभिजातवर्ग की भौतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक महत्त्वाकांक्षाओं के अँधेरे बंद, कमरों को खोलनेवाले यह उपन्यास हिंदी की गिनी-चुनी कथाकृतियों में से एक है। |
Revision as of 13:15, 2 January 2013
अँधेरे बंद कमरे -मोहन राकेश
| |
लेखक | मोहन राकेश |
मूल शीर्षक | अँधेरे बंद कमरे |
प्रकाशक | राजकमल प्रकाशन |
प्रकाशन तिथि | 1 जनवरी, 2003 |
ISBN | 81-267-0074-2 |
देश | भारत |
पृष्ठ: | 330 |
भाषा | हिन्दी |
प्रकार | उपन्यास |
अँधेरे बंद कमरे प्रसिद्ध साहित्यकार और नाटककार मोहन राकेश द्वारा रचित उपन्यास है। इसका प्रकाशन 1 जनवरी, 2003 को 'राजकमल प्रकाशन' द्वारा हुआ था।
वर्तमान भारतीय समाज का अभिजातवर्गीय नागर मन दो हिस्सों में विभाजित है- एक में है पश्चिमी आधुनिकतावाद और दूसरे में वंशानुगत संस्कारवाद। इससे इस वर्ग के भीतर जो द्वंद्व पैदा होता है, उससे पूर्वता के बीच रिक्तता, स्वच्छंदता के बीच अवरोध और प्रकाश के बीच अंधकार आ खड़ा होता है। परिणामतः व्यक्ति ऊबने लगता है, भीतर-ही-भीतर क्रोध, ईर्ष्या और संदेह जकड़ लेते हैं उसे, जैसे वह अपने ही लिए अजनबी हो। वह उठता है, और तब इसे हम हरबंस की शक्ल में पहचानते हैं। हरबंस, इस उपन्यास का केन्द्रीय पात्र है, जो दाम्पत्य संबंधों की तलाश में भटक रहा है। हरबंस और नीलिमा के माध्यम से पारस्परिक ईमानदारी, भावनात्मक लगाव और मानसिक समदृष्टि से रिक्त दांपत्य जीवन का यहाँ प्रभावशाली चित्रण हुआ है। अपनी पहचान के लिए पहचानहीन होते जा रहे भारतीय अभिजातवर्ग की भौतिक, बौद्धिक और सांस्कृतिक महत्त्वाकांक्षाओं के अँधेरे बंद, कमरों को खोलनेवाले यह उपन्यास हिंदी की गिनी-चुनी कथाकृतियों में से एक है।
कथासार
मधुसुदन एक पत्रकार है, जो दिल्ली आकर कस्साबपुरा मे एक ठकुराइन के यहां बसता है। कस्साबपुरा मे निम्न समाजिक स्थिति के लोग रहते है। मधुसूदन और ठकुराइन के बीच रस रंग की बाते भी होती रहती है। मधुसुदन उस गंदे और घुटनभरे वातावरण से निकलकर कनाट प्लेस की चहल पहल मे रहना चाहता है। एक दिन अचानक उसकी भेंट हरबंस से हो जाती है, जिससे उनका परिचय बम्बई मे हुआ था। सूदन का परिचय, हरदल की पत्नी नीलिमा और उसकी सालियाँ शुक्ला और सरोज से हो जाता है। हरबंस उखड़ा-उखड़ा सा रहता है। यह एक कॉलेज मे अस्थायी रुप से पढ़ाता है, साहित्यकार बनने की धुन भी लगी रहती है। भारतीय इतिहास पर काम भी करता है। नीलिमा को चित्रकला मे शौक था, किन्तु धीरे-धीरे नृत्य कला की ओर उसका झुकाव हो जाता है। दिल्ली से भागकर हरबंस लन्दन चला जाता है और वहाँ पहुँचकर नीलिमा को आमत्रित करता है। लन्दन पहुँचकर नीलिमा बेबी सिटिंग से तंग आकर उमादत्त -ट्रप के साथ पेरिस चली जाती है। ट्रप लौट आता है और नीलिमा ऊ बानू नामक एक वर्मी कलाकार के साथ दो दिन पेरिस मे रूककर पुनः लन्दन लौट आती है। हरबंस दिल्ली लौटकर अन्तर्राष्ट्रीय राजनीति, कला और सभ्यता के झूठे नकाब में अपने विजन को विस्थापित करता है। नीलिमा के असफल नृत्य प्रदर्शन पर प्रशंसापूर्ण टिप्पणियाँ छपती हैं। हरबंस उसके साथ सहयोग नहीं करता है। नीलिमा हरबंस को छोड़कर चली जाती है। हरबंस रात भर छटपटाता है और मधुसूदन रात भर उसके साथ रहता है। सवेरा होने पर दरवाजा खोलते ही वह नीलिमा को चाय बनाते देखता है। मधुसूदन ने आत्मकथा के रुप मे ठकुराइन, हरबंस और नीलिमा, अपनी और सुषमा श्रीवास्तव की कहानी कही है।[1]
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ अँधेरे बंद कमरे (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 02 जनवरी, 2013।
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख