जयन्त कुमार मलैया: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
आदित्य चौधरी (talk | contribs) m (Text replace - "अविभावक" to "अभिभावक") |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (Text replacement - "रूचि" to "रुचि") |
||
Line 36: | Line 36: | ||
'''जयन्त कुमार मलैया''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Jayant Kumar Malaiya'', जन्म- [[20 फ़रवरी]], [[1947]], [[मध्य प्रदेश]]) एक राजनीतिज्ञ के रूप में मध्य प्रदेश में अपनी ख़ास पहचान रखते हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार के 'जल संसाधन और पर्यावरण मंत्री' हैं। जयन्त कुमार पहली बार [[1984]] में [[दमोह]] विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। '[[भारतीय जनता पार्टी]]' के चोटी के नेताओं में उन्हें गिना जाता है। [[2004]] में सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में भी उन्हें शामिल किया गया था। | '''जयन्त कुमार मलैया''' ([[अंग्रेज़ी]]:''Jayant Kumar Malaiya'', जन्म- [[20 फ़रवरी]], [[1947]], [[मध्य प्रदेश]]) एक राजनीतिज्ञ के रूप में मध्य प्रदेश में अपनी ख़ास पहचान रखते हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार के 'जल संसाधन और पर्यावरण मंत्री' हैं। जयन्त कुमार पहली बार [[1984]] में [[दमोह]] विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। '[[भारतीय जनता पार्टी]]' के चोटी के नेताओं में उन्हें गिना जाता है। [[2004]] में सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में भी उन्हें शामिल किया गया था। | ||
==जन्म तथा शिक्षा== | ==जन्म तथा शिक्षा== | ||
जयन्त कुमार मलैया का जन्म 20 फ़रवरी, 1947 को [[सागर ज़िला|सागर]], [[मध्य प्रदेश]] में हुआ था। श्री विजय कुमार मलैया के पुत्र जयन्त कुमार मलैया ने अपनी शिक्षा में वाणिज्य स्नातक और एल.एल.बी. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं। व्यवसाय से उद्यमी जयन्त कुमार की | जयन्त कुमार मलैया का जन्म 20 फ़रवरी, 1947 को [[सागर ज़िला|सागर]], [[मध्य प्रदेश]] में हुआ था। श्री विजय कुमार मलैया के पुत्र जयन्त कुमार मलैया ने अपनी शिक्षा में वाणिज्य स्नातक और एल.एल.बी. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं। व्यवसाय से उद्यमी जयन्त कुमार की अभिरुचि प्रारम्भ से ही पर्यटन और अध्ययन में रही है। | ||
====विधान सभा सदस्य==== | ====विधान सभा सदस्य==== | ||
सन 1984 में जयन्त कुमार पहली बार उप चुनाव में प्रदेश की सातवीं विधान सभा के लिये दमोह विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे सन [[1990]] में नौवीं एवं [[1993]] में दसवीं विधान सभा और सन [[1998]] में ग्यारहवीं विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। श्री मलैया पांचवी बार दमोह विधान सभा क्षेत्र से सन [[2003]] में मध्य प्रदेश [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए। वे प्रदेश की ग्यारहवीं विधान सभा में [[लोक लेखा समिति, भारत|लोक लेखा समिति]] के सभापति बने। | सन 1984 में जयन्त कुमार पहली बार उप चुनाव में प्रदेश की सातवीं विधान सभा के लिये दमोह विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे सन [[1990]] में नौवीं एवं [[1993]] में दसवीं विधान सभा और सन [[1998]] में ग्यारहवीं विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। श्री मलैया पांचवी बार दमोह विधान सभा क्षेत्र से सन [[2003]] में मध्य प्रदेश [[विधान सभा]] के सदस्य निर्वाचित हुए। वे प्रदेश की ग्यारहवीं विधान सभा में [[लोक लेखा समिति, भारत|लोक लेखा समिति]] के सभापति बने। |
Revision as of 07:48, 3 January 2016
जयन्त कुमार मलैया
| |
जन्म | 20 फ़रवरी, 1947 |
जन्म भूमि | सागर ज़िला, मध्य प्रदेश |
अभिभावक | श्री विजय कुमार मलैया |
नागरिकता | भारतीय |
प्रसिद्धि | राजनीतिज्ञ |
पार्टी | 'भारतीय जनता पार्टी' |
पद | जल संसाधन एवं पर्यावरण मंत्री |
शिक्षा | वाणिज्य स्नातक और एल.एल.बी. |
अन्य जानकारी | 28 जून, 2004 को मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में जयन्त कुमार शामिल हुए और वे 'नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री' बने। |
अद्यतन | 2:47, 25 सितम्बर-2012 (IST) |
जयन्त कुमार मलैया (अंग्रेज़ी:Jayant Kumar Malaiya, जन्म- 20 फ़रवरी, 1947, मध्य प्रदेश) एक राजनीतिज्ञ के रूप में मध्य प्रदेश में अपनी ख़ास पहचान रखते हैं। वे मध्य प्रदेश सरकार के 'जल संसाधन और पर्यावरण मंत्री' हैं। जयन्त कुमार पहली बार 1984 में दमोह विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। 'भारतीय जनता पार्टी' के चोटी के नेताओं में उन्हें गिना जाता है। 2004 में सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में भी उन्हें शामिल किया गया था।
जन्म तथा शिक्षा
जयन्त कुमार मलैया का जन्म 20 फ़रवरी, 1947 को सागर, मध्य प्रदेश में हुआ था। श्री विजय कुमार मलैया के पुत्र जयन्त कुमार मलैया ने अपनी शिक्षा में वाणिज्य स्नातक और एल.एल.बी. की डिग्रियाँ प्राप्त की थीं। व्यवसाय से उद्यमी जयन्त कुमार की अभिरुचि प्रारम्भ से ही पर्यटन और अध्ययन में रही है।
विधान सभा सदस्य
सन 1984 में जयन्त कुमार पहली बार उप चुनाव में प्रदेश की सातवीं विधान सभा के लिये दमोह विधान सभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए थे। वे सन 1990 में नौवीं एवं 1993 में दसवीं विधान सभा और सन 1998 में ग्यारहवीं विधान सभा के लिए निर्वाचित हुए। श्री मलैया पांचवी बार दमोह विधान सभा क्षेत्र से सन 2003 में मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य निर्वाचित हुए। वे प्रदेश की ग्यारहवीं विधान सभा में लोक लेखा समिति के सभापति बने।
विदेश यात्राएँ
जयन्त कुमार नौवीं विधान सभा (1990-1992) की अवधि में आवास और पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे। वे 'भारतीय जनता पार्टी' से दमोह ज़िला के दो बार प्रदेश अध्यक्ष, 'भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति' के विशेष आमंत्रित सदस्य भी रहे। श्री मलैया ने अमेरिका, कनाडा, स्विटजरलैण्ड, आस्ट्रिया, इंग्लैण्ड, फ़्राँस, नेपाल, जर्मनी, हालैण्ड और इटली की यात्राएँ की हैं।
मंत्री पद
28 जून, 2004 को मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती के मंत्रिमंडल में जयन्त कुमार को शामिल किया गया तथा वे 'नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री' बने। श्री मलैया को 27 अगस्त, 2004 को मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई। जयन्त कुमार को पुन: 4 दिसम्बर, 2005 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में सम्मिलित किया गया। उन्होंने नगरीय प्रशासन एवं विकास, वाणिज्य, उद्योग और रोज़गार तथा आवास और पर्यावरण विभाग के मंत्री पद का दायित्व निर्वहन किया। 2008 में तेरहवीं विधान सभा के चुनाव में वे दमोह विधान सभा क्षेत्र से पुन: निर्वाचित हुए। जयन्त कुमार को 20 दिसम्बर, 2008 को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल में मंत्री के रूप में शामिल किया गया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
बाहरी कड़ियाँ
संबंधित लेख