चिल्का झील: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 37: Line 37:
चित्र:Chilika-Lake-6.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
चित्र:Chilika-Lake-6.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
चित्र:Chilika-Lake-7.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
चित्र:Chilika-Lake-7.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
चित्र:Chilika-Lake-8.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
चित्र:Chilika-Lake-9.jpg|चिलका झील, [[ओडिशा]]
</gallery>
</gallery>



Revision as of 13:08, 4 August 2017

चिल्का झील
नाम चिल्का झील
देश भारत
राज्य उड़ीसा
नगर/ज़िला गंजम
निर्देशांक उत्तर- 19° 43' 0.00", पूर्व- 85° 19' 0.00"
अधिकतम लंबाई 64.3 किमी
अधिकतम गहराई 4.2 मीटर
गूगल मानचित्र गूगल मानचित्र
अन्य जानकारी ब्रह्मपुर से 80 किलोमीटर दूर देश की सबसे बड़ी अंतर्देशीय झील है जो 1100 वर्ग किमी में फैली हुई है।
बाहरी कड़ियाँ चिल्का झील
अद्यतन‎

चिलका झील ओडिशा में स्थित भारत की सबसे बड़ी और विश्व की द्वितीय सबसे बड़ी समुद्री झील है। क़रीब एक हज़ार वर्ग किमी क्षेत्र में फैली चिल्का झील में मछलियों की क़रीब 225 प्रजातियाँ मौजूद है। सर्दियों के मौसम में यहाँ बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षियों का आगमन होता है। यह झील बाहरी पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोगों के बीच भी काफ़ी प्रसिद्ध है। झील में अनेक छोटे-छोटे द्वीप हैं जो बेहद ख़ूबसूरत प्रतीत होते हैं। यह 70 किलोमीटर लम्बी तथा 30 किलोमीटर चौड़ी है। यह समुद्र का ही एक भाग है जो महानदी द्वारा लायी गई मिट्टी के जमा हो जाने से समुद्र से अलग हो गई।

ब्रह्मपुर से 80 किलोमीटर दूर देश की सबसे बड़ी अंतर्देशीय झील है जो 1100 वर्ग किमी में फैली हुई है। अनेक द्वीपों के साथ, यहाँ अनेक प्रकार के जलीय वनस्पतियाँ और जीवजन्तु हैं तथा पक्षी-विहार दृश्यों के लिए स्वर्ग है, जब सर्दियों के मौसम में यहाँ देश विदेश के प्रवासी पक्षी आ जाते हैं। सूर्योदय और सूर्यास्त के अनुभव यहाँ की यादगार बन जाते हैं। नौकाविहार और मछली पकड़ने की सुविधा इस झील में उपलब्ध है, जहाँ मछलियाँ प्रचुर मात्रा में हैं। इसी रास्‍ते में पड़ती है चिल्‍का। चिल्‍का झील का विस्‍तार अद्भुत है। प्रकृति की अनूठी रचना। हजारों लोगों को जीवन देने वाली चिल्‍का के बारे में एक उडि़या कवि (जो आज़ादी आंदोलन में भाग के कारण गिरफ्तार हो गया था ) ने लिखा है कि ‘मुझे थोड़ी देर चिल्‍का के चित्रपट को निहार लेने दो, फिर तो अंधेरी कोठरी में रहना ही है’ वाकई चिल्‍का में यह ताकत है कि वह कष्‍टकारी राह को भी आसान बना दे।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

विथिका

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गंजाम - बेरहामपुर (हिन्दी) यात्रा सलाह। अभिगमन तिथि: 16 अगस्त, 2011।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख