अचलपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
  • अचलपुर महाराष्ट्र राज्य के अमरावती ज़िले में स्थित एक नगर है।
  • मध्यकाल में विशेषत: 9वीं शती से 12वीं शती ई. तक अचलपुर जैन संस्कृति के केन्द्र के रूप में विख्यात था।
  • जैन विद्वान धनपाल ने अचलपुर में ही अपना ग्रन्थ 'धम्म परिक्खा' समाप्त किया था।
  • आचार्य हेमचंद्रसूरि ने भी अपने व्याकरण में[1] अचलपुर का उल्लेख किया है-
'अचलपुरेचकारलकारयोर्व्यत्ययो भवति'

अर्थात् अचलपुर के निवासियों के उच्चारण में च और ल का व्यत्यय (उलटफेर) हो जाता है।

  • आचार्य जयसिंहसूरि ने 9वीं शती ई. में अपनी धर्मोपदेशमाला में अयलपुर या अचलपुर के अरिकेसरी नामक जैन नरेश का उल्लेख किया है-
'अयलपुरे दिगंबर भत्तो अरिकेसरी राजा'।
  • अचलपुर से 7वीं शती ई. का एक ताभ्रपट्ट भी प्राप्त हुआ है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. व्याकरण 2, 118

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः