खज्जर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:28, 2 September 2013 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "खूबसूरत" to "ख़ूबसूरत")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

खज्जर हिमाचल प्रदेश में स्थित एक ख़ूबसूरत स्थान है। यह स्थान समुद्र तल से 6400 फुट की ऊँचाई पर है और चंबा-डलहौज़ी मार्ग पर, चंबा से 9 मील (लगभग 14.4 कि.मी.) की दूरी पर है। यहाँ का प्राकृतिक सौन्दर्य बहुत ही मनोरम है।[1]

  • इस स्थान पर देवदार वृक्षों से घिरी हुई एक सुन्दर छोटी-सी रमणीय झील है, जिसके बीच में एक द्वीप है।
  • अति प्राचीन खाजी-नाग के मन्दिर के नाम पर इस स्थान का नाम पड़ा है।
  • खज्जर में नाग पंचमी के दिन एक मेले का आयोजन भी होता है। यह स्थान प्राचीन नाग जाति से सम्बन्धित है।
  • कुछ विद्वानों का मत है कि आर्यों के भारत में आगमन से पूर्व कश्मीर और पंजाब के पर्वतीय इलाकों में नाग जाति के लोगों का निवास था।
  • लॉर्ड कर्जन ने 1900 ई. में खज्जर की नैसर्गिक छटा पर मुग्ध होकर इसे भारत का सुन्दरतम स्थान बताया था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ऐतिहासिक स्थानावली |लेखक: विजयेन्द्र कुमार माथुर |प्रकाशक: राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी, जयपुर |पृष्ठ संख्या: 253 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः