सुखबीर सिंह संधू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:18, 15 March 2024 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
सुखबीर सिंह संधू
पूरा नाम सुखबीर सिंह संधू
जन्म 6 जुलाई, 1963
नागरिकता भारतीय
प्रसिद्धि भारतीय प्रशासनिक अधिकारी
पद चुनाव आयुक्त- 4 मार्च, 2024 से पदस्थ

सचिव, लोकपाल, भारत- 1 फ़रवरी, 2024 से 13 मार्च, 2024
मुख्य सचिव, उत्तराखंड- 7 जुलाई, 2021 से 31 जनवरी, 2024

शिक्षा मास्टर्स (इतिहास)

एमबीबीएस, सरकारी मेडिकल कॉलेज, अमृतसर

अन्य जानकारी सुखबीर सिंह संधू पिछले साल जुलाई 2023 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे हालांकि उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।
अद्यतन‎

सुखबीर सिंह संधू (अंग्रेज़ी: Sukhbir Singh Sandhu, जन्म- 6 जुलाई, 1963) भारत के नवनियुक्त चुनाव आयुक्त हैं। उत्तराखंड के विभिन्न पदों से मुख्य सचिव पद पर महत्वपूर्ण सेवाएं देने वाले डॉ. एस.एस. संधु को चुनाव आयुक्त बनाया गया है। उन्होंने उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, कर्णप्रयाग रेल परियोजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट केदारनाथ की प्रगति रिपोर्ट भी पीएमओ सीधा सुखबीर सिंह संधू से ही लेता था।

  • भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1988 बैच के रिटायर्ड अधिकारी सुखबीर सिंह संधु का जन्म 1963 में हुआ था।[1]
  • सुखबीर सिंह संधु ने अमृतसर के सरकारी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। उन्होंने इतिहास में मास्टर्स की भी पढ़ाई की है।
  • एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनको पंजाब के लुधियाना नगर निगम का कमिश्नर रहने के दौरान राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित किया गया था।
  • लॉ की भी डिग्री हासिल करने वाले सुखबीर सिंह संधु ने शहरी सुधार, नगरपालिका प्रबंधन और क्षमता निर्माण पर पेपर पब्लिश किए हैं।
  • ‘लाइव मिंट’ की एक रिपोर्ट के अनुसार, सुखबीर सिंह संधू पिछले साल जुलाई 2023 में उत्तराखंड के मुख्य सचिव के पद से रिटायर हुए थे हालांकि उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार दिया गया था।
  • जनवरी 2024 में उनका कार्यकाल खत्म हो गया, लेकिन फिर सुखबीर सिंह संधु को 3 फ़रवरी, 2024 को एक साल के लिए लोकपाल का सचिव बना दिया गया था।
  • इसके महीने भर के भीतर ही उन्हें चुनाव आयुक्त की जिम्मेदारी दे दी गई।
  • सुखबीर सिंह संधू को जुलाई 2021 में पुष्कर सिंह धामी की सरकार में उत्तराखंड का मुख्य सचिव बनाया गया था।
  • वह भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः