कांगड़ा चित्रकला

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:27, 29 October 2011 by रेणु (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

कांगड़ा चित्रकला पहाड़ी चित्रकला का एक भाग है।

  • भारतीय चित्रकला के इतिहास के मध्ययुग में विकसित पहाड़ी शैली के अंतर्गत कांगड़ा शैली का विशेष स्थान है।
  • कांगड़ा चित्रकला का विकास कचोट राजवंश के राजा संसार चन्द्र के कार्यकाल में हुआ।
  • कांगड़ा चित्रकला शैली दर्शनीय तथा रोमाण्टिक है।
  • कांगड़ा चित्रकला में पौराणिक कथाओं और रीतिकालीन नायक- नायिकाओं के चित्रों की प्रधानता है तथा गौण रूप में व्यक्ति चित्रों को भी स्थान दिया गया है।
  • कांगड़ा शैली में सर्वाधिक प्रभावशाली आकृतियाँ स्त्रियों की हैं जिसमें चित्रकारों ने भारतीय परम्परा के अनुसार नारी के आदर्श रूप को ही ग्रहण किया है।
  • कांगड़ा शैली के स्त्री चित्रों में सत्कुल को अभिव्यक्त करने वाले वस्त्र, चाँद सी गोल मुखाकृति, बड़ी- बड़ी भावप्रवण आँखे, भरे हुए वक्ष, लयमान उंगलियाँ, मुख में छिपा हुआ रहस्यमय भाव सर्वत्र दृष्टिगोचर होते हैं।
  • यह नितांत निजी शैली है जिसकी विशेषता नारी- सौन्दर्य के प्रति अत्यधिक झुकाव है।
  • कांगड़ा चित्रकला शैली में प्राकृतिक, विशेषकर पर्वतीय दृश्यों का भी चित्रण किया गया है।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः