अनिल माधब दवे

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:45, 19 May 2017 by दीपिका वार्ष्णेय (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Anil-Madhav-Dave.jpg |चित्र का ना...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
अनिल माधब दवे
पूरा नाम अनिल माधब दवे
जन्म 6 जुलाई , 1956
जन्म भूमि बड़नगर, उज्जैन, मध्यप्रदेश
मृत्यु 18 मई, 2017
मृत्यु स्थान नई दिल्ली
अभिभावक पिता- माधव दवे

मात- पुष्पा दवे

नागरिकता भारतीय
पार्टी भारतीय जनता पार्टी
पद राज्यसभा सांसद
विद्यालय गुजराती कॉलेज, इंदौर
बाहरी कड़ियाँ www.bhaskar

अनिल माधब दवे (अंग्रेज़ी: Anil Madhav Dave; जन्म- 6 जुलाई , 1956, बड़नगर, मध्यप्रदेश; मृत्यु- 18 मई, 2017, नई दिल्ली) मध्य प्रदेश से भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सदस्य तथा भारत सरकार में पर्यावरण, वन तथा जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री थे।

परिचय

अनिल माधब दवे का जन्म 6 जुलाई, 1956 को बड़नगर उज्जैन, मध्य प्रदेश में हुआ था। इनके पिता माधव दवे थे और माता पुष्पा देवी थी। इन्होंने ग्रामीण विकास और प्रबंधन में विशेषज्ञता वाले गुजराती कॉलेज, इंदौर से वाणिज्य में अपनी मास्टर डिग्री अर्जित की।

राजनैतिक जीवन

अनिल दवे ने इस समय के दौरान अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत की, जेपी मूवमेंट में भाग लेते हुए महाविद्यालय के अध्यक्ष चुने गए। यह राष्ट्रीय कैडेट कोर के एयर विंग के कैडेट भी थे। अनिल दवे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए और नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए काम किया।

ये संसद सदस्य थे, जो 2009 से राज्यसभा (भारतीय संसद के ऊपरी सदन) में मध्य प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते थे। अनिल दवे जल संसाधन समिति और सूचना और प्रसारण मंत्रालय के लिए परामर्शदात्री समिति सहित विभिन्न समितियों के सदस्य रहे। अनिल दवे मार्च, 2010 से जून 2010 तक ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन पर संसदीय मंच के सदस्य भी थे। 5 जुलाई, 2016 को मोदी सरकार के कैबिनेट विस्तार में अनिल दवे को पर्यावरण मंत्री, वन और जलवायु परिवर्तन के स्वतंत्र प्रभार के रूप में नियुक्त किया गया।

निधन

अनिल माधब दवे की मृत्यु 18 मई, 2017 को नई दिल्ली में हुआ था।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः