जातकर्म संस्कार
- हिन्दू धर्म संस्कारों में जातकर्म संस्कार चतुर्थ संस्कार है।
- गर्भस्थ बालक के जन्म होने पर यह संस्कार किया जाता है-'जाते जातक्रिया भवेत्।'
- इसमें सोने की शलाका से विषम मात्रा में घृत और मधु घिस करके बालक को चटाया जाता है।
- इससे माता के गर्भ में जो रस पीने का दोष है, वह दूर हो जाता है और बालक की आयु तथा मेधाशक्ति को बढ़ाने वाली औषधि बन जाती है।
- सुवर्ण वातदोष को दूर करता है। मूत्र को भी स्वच्छ बना देता है और रक्त के ऊर्ध्वगामी दोष को भी दूर कर देता है।
- मधु लाला (लार)-का संचार करता है और रक्त का शोधक होने के साथ-साथ बलपुष्टिकारक भी है।
|
|
|
|
|