असीरगढ़

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:34, 2 March 2011 by हिना गोस्वामी (talk | contribs) ('*असीरगढ़ खानदेश में ताप्ती नदी के तट पर स्थित यह दु...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • असीरगढ़ खानदेश में ताप्ती नदी के तट पर स्थित यह दुर्जेयगढ़ क़िला काफ़ी अरसे तक महत्त्वपूर्ण बना रहा।
  • इसका प्राचीन नाम अश्वत्थामागिरि था। यह बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) के निकट स्थित है।
  • बुरहानपुर मध्यकाल में दक्षिण भारत पहुँचने का द्वार समझा जाता था।
  • यह क़िला 850 फुट ऊँची पहाड़ी पर बना है। प्रारम्भ में यह मालवा के हिन्दू राजाओं के अधीन था।
  • उसके बाद इस पर दिल्ली के सुल्तानों का अधिकार हो गया।
  • मुहम्मद तुग़लक़ की मृत्यु के बाद इस क़िले पर खानदेश के फारुखी राजवंश का अधिकार हो गया।
  • सन 1601 ई. में अकबर ने इस पर आधिपत्य जमाया।
  • अकबर की इस सफलता के बाद में मुग़ल शासकों के लिए दक्षिण में साम्राज्य फैलाने के रास्ते खुल गए।
  • मराठा शाक्ति के उदय होने पर यह मराठा अधिकार में आ गया। 19वीं शताब्दी के प्रारम्भ में इस दुर्ग पर अंग्रेजों का आधिपत्य हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः