आभीर गण

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:16, 14 March 2011 by प्रिया (talk | contribs) (Adding category Category:इतिहास कोश (को हटा दिया गया हैं।))
Jump to navigation Jump to search
  • आभीर गण का उल्लेख पतंजलि के महाभाष्य में मिलता है।
  • वे सिन्धु नदी के निचले काँठे और पश्चिमी राजस्थान में रहते थे।
  • 'पेरिप्लस' नामक ग्रन्थ तथा टालेमी के भूगोल में भी आभीर गण का उल्लेख है।
  • ईसा की दूसरी शताब्दी के उत्तरार्द्ध में आभीर राजा पश्चिमी भारत के शक शासकों के अधीन थे।
  • ईश्वरदत्त नामक आभीर राजा महाक्षत्रप बन गया था।
  • ईसवीं तीसरी शताब्दी में आभीर राजाओं ने सातवाहन राजवंश के पराभव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • समुद्रगुप्त के इलाहाबाद के स्तम्भ लेख में आभीरों का उल्लेख उन गणों के साथ किया गया है, जिन्होंने गुप्त सम्राट की अधीनता स्वीकार कर ली थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः