मेहदी हसन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 09:19, 14 June 2012 by रेणु (talk | contribs) ('मेंहदी हसन (जन्म: 18 जुलाई 1927; मृत्यु: 13 जून 2012) एक प्...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

मेंहदी हसन (जन्म: 18 जुलाई 1927; मृत्यु: 13 जून 2012) एक प्रसिद्ध ग़ज़ल गायक थे। इन्हें 'ग़ज़ल का गायक' भी कहा जाता है। इन्हें ख़ाँ साहब के नाम से भी जाना जाता है।

जीवन परिचय

ग़ज़ल सम्राट मेंहदी हसन का जन्म 18 जुलाई 1927 को राजस्थान के झुंझुनू के लूणा गाँव में हुआ था। मेंहदी हसन को संगीत विरासत में मिला है। हसन मशहूर कलावंत संगीत घराने के थे। इन्हें संगीत की तालीम अपने वालिद उस्ताद अज़ीम ख़ाँ और चाचा उस्ताद इस्माइल ख़ाँ से मिली। भारत-पाक के बँटवारे के बाद मेंहदी हसन का परिवार पाकिस्तान चला गया था।

परिवार

मेंहदी हसन के दो विवाह हुए थे। इनके नौ बेटे और पाँच बेटियाँ हैं। उनके छह बेटे ग़ज़ल गायिकी और संगीत क्षेत्र से जुड़े हैं।

पहला अवसर

ख़ाँ साहब को सन 1935 में जब उनकी उम्र मात्र 8 वर्ष थी फ़ज़िल्का के एक समारोह में पहली बार गाने का अवसर मिला था। इस समारोह में इन्होंने ध्रुपद और ख़याल की गायकी की।

कार्यक्षेत्र

जीवन चलाने के लिए उन्होंने पहले एक साइकिल की दुकान में काम किया और बाद में बतौर कार मैकेनिक का काम किया। परंतु इन दिक्कतों के बावजूद ख़ाँ साहब का ग़ज़ल गायिकी के प्रति लगाव कम नहीं हुआ। ख़ाँ साहब दिनभर की मेहनत के बाद रोजाना ग़ज़ल का अभ्यास करते थे। मेंहदी हसन को 1957 में एक गायक के रूप में पहली बार रेडियो पाकिस्तान में बतौर ठुमरी गायक की पहचान मिली। यहीं से उनकी क़ामयाबी का सफ़र शुरू हुआ। उनके ग़ज़ल कार्यक्रम दुनियाभर में आयोजित होने लगे। सन 1980 के बाद उनके बीमार होने से उनका गायन कम हो गया। मेंहदी हसन ने क़रीब 54,000 ग़ज़लें, गीत और ठुमरी गाईं। इन्होंने ग़ालिब, फ़ैज़ अहमद फ़ैज़, अहमद फ़राज़, मीर तक़ी मीर और बहादुर शाह ज़फ़र जैसे शायरों की ग़ज़लों को अपनी आवाज़ दी।

मशहूर ग़ज़लें

पुरस्कार

मेंहदी हसन को कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। जनरल अयूब ख़ाँ ने उन्हें तमगा-ए-इम्तियाज़, जनरल ज़िया उल हक़ ने प्राइड ऑफ़ परफ़ॉर्मेंस और जनरल परवेज़ मुशर्रफ़ ने हिलाल-ए-इम्तियाज़ पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके अलावा भारत ने 1979 में सहगल अवॉर्ड से सम्मनित किया।

निधन

मेंहदी हसन का निधन कंराची में सन 13 जून 2012 को फेंफड़ों का संक्रमण नामक बीमारी के कारण हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः