कनककुन्नु महल

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
तिरुअनंतपुरम तिरुअनंतपुरम पर्यटन तिरुअनंतपुरम ज़िला

कनककुन्नु महल केरल की राजधानी तिरुअनंतपुरम के कई पर्यटन स्थलों में से एक है। नेपिअर संग्रहालय से 800 मीटर उत्तर-पूर्व की दिशा में स्थित यह महल केरल सरकार से संबंद्ध है और यहाँ के मुख्य पर्यटन स्थलों में गिना जाता है।

  • एक छोटी-सी पहाड़ी पर बने कनककुन्नु महल का निर्माण श्री मूलम तिरुनल राजा के शासन काल में हुआ था।
  • महल की आंतरिक सजावट के लिए ख़ूबसूरत दीपदानों और शाही फर्नीचर आदि का प्रयोग किया गया है।
  • कनककुन्नु महल में स्थित 'निशागंधी ओपन एयर ऑडिटोरिअम' और 'सूर्यकांति ऑडिटोरिअम' में अनेक सांस्कृतिक सम्मेलनों और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  • पर्यटन विभाग की ओर से भी 'निशागंधी ओपन एयर ऑडिटोरिअम' में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय नृत्योत्सव का आयोजन होता है। इस आयोजन के दौरान भारत के जाने-माने कलाकार भारतीय शास्त्रीय संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः