अराविडु वंश

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:21, 28 September 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''अराविडु वंश''' दक्षिण भारत के विजयनगर साम्राज्य ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अराविडु वंश दक्षिण भारत के विजयनगर साम्राज्य का चौथा और अंतिम वंश था। इस वंश की स्थापना 1570 में हुई थी। तुलुव वंश के निष्ठावान संरक्षक सदाशिव राय के भाई तिरूमल इस वंश के संस्थापक थे। अराविडु वंश की राजधानी पेनुगोण्डा थी।

  • अराविडु वंश को बीजापुर, अहमदनगर और गोलकुंडा की मिली-जुली सेनाओं द्वारा 1565 में तालीकोट या 'रक्ष तंगडी' की लडाई में विजयनगर की विनाशकारी हार विरासत के तौर पर मिली थी।
  • अंग्रेज़ ईस्ट इंडिया कंपनी के कारण राजाओं की सत्ता का क्षय हो गया था।
  • इस वंश के अंतिम शासक श्रीरंग तृतीय को वेल्लोर के एक छोटे से प्रदेश तक सीमित कर दिया गया था।
  • 1664 की लड़ाई में यह प्रदेश भी बीजापुर और गोलकुंडा की सेना के पास चला गया और इसके साथ ही अराविडु वंश का पतन हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः