तिरुमल
- तिरुमल (1570-1572 ई.) विजयनगर साम्राज्य के सेनानायक राजराज का भाई था।
- तिरुमल 1565 ई. में तालीकोट के युद्ध में परास्त हुआ था।
- युद्ध के उपरान्त तिरुमल ने नाम मात्र के राजा सदाशिव राय के साथ परकोण्डा में आश्रय लिया।
- तिरुमल ने सदाशिव राय से 1570 ई. तक उसका सिंहासन छीन लिया।
- तिरुमल विजयनगर पर केवल तीन वर्ष तक ही राज्य कर सका।
- उसने विजयनगर में चौथे अरविडु वंश अथवा 'कर्णाट राजवंश' की नींव डाली।
- उसका अन्तिम वंशज श्रीरंग था, जो लगभग सत्रहवीं शताब्दी के मध्य में हुआ।
|
|
|
|
|