रंजन मथाई

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:46, 6 October 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''रंजन मथाई''' (जन्म- 24 मई, 1952, तिरुवला, केरल) भारत के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

रंजन मथाई (जन्म- 24 मई, 1952, तिरुवला, केरल) भारत के मौजूदा 'भारतीय विदेश सचिव' हैं। सन 1974 बैच के 'भारतीय विदेश सेवा' के अधिकारी रंजन मथाई ने अपना कार्यभार 1 अगस्त, 2011 को ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल दो साल निश्चित किया गया है। उनका विचार है कि जनता की ग़रीबी, अशिक्षा, कृषि में पिछड़ापन और भ्रष्टाचार देश के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है।

जीवन परिचय

रंजन मथाई का जन्‍म 24 मई, 1952 को तिरुवला (केरल) में हुआ था। उनके पिता थॉमस मथाई स्थानीय 'राष्ट्रीय सुरक्षा अकादमी' में शिक्षक पद पर तैनात थे। रंजन मथाई की माता का नाम सारा था। वे भी खडकवासला, पुणे में एक शिक्षिका थीं। श्री मथाई ने 'पूना विश्‍वविद्यालय' से राजनीति शास्‍त्र में स्‍नात्‍कोत्‍तर पास किया था। इसके बाद वे 1974 में 'भारतीय विदेश सेवा' में सम्मिलित हुए।

विवाह

उनका विवाह गीता मथाई के साथ हुआ। मथाई दम्पत्ति दो पुत्रियों के माता-पिता हैं।

विदेश सेवा

श्री मथाई ने वियना, कोलंबो, वाशिंगटन, तेहरान और ब्रूसेल्‍स स्‍थित भारतीय मिशनों में कार्य किया है। विदेश मंत्रालय, नई दिल्ली में संयुक्‍त सचिव (बीएसएम) के रूप में जनवरी, 1995 से फ़रवरी, 1998 तक वे बंगला देश, श्रीलंका, म्यांमार तथा मालदीव के साथ भारत के संबंधों से संबंधित प्रभाग के प्रमुख रहे हैं।

राजदूत

रंजन मथाई फ़रवरी, 1998 से जून, 2001 तक इजराइल में और अगस्त, 2001 से जुलाई, 2005 तक कतर में भारत के राजदूत रहे। अगस्‍त, 2005 से जनवरी, 2007 उन्‍होंने लंदन स्‍थित 'भारतीय उच्‍चायोग' में उप-उच्‍चायुक्‍त के पद पर भी कार्य किया। उनका पिछला कार्यकाल मोनाको प्रिंसिपलिटी में सहप्रत्‍यायन के साथ फ़्राँस में भारत के राजदूत (जनवरी, 2007) के रूप में रहा।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः