डीडी भारती (चैनल)

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 13:31, 29 December 2013 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''डीडी भारती चैनल''' भारत में दूरदर्शन के प्रमुख चै...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

डीडी भारती चैनल भारत में दूरदर्शन के प्रमुख चैनलों में से एक है। यह चैनल 26 जनवरी, 2002 को शुरू किया गया था। चैनल जोखिम, क्विज कांटेस्‍ट, ललित कला/चित्रकला, शिल्‍प और डिज़ाइन, कार्टून, प्रतिभा खोज आदि के अलावा युवा लोगों के साथ एक घंटे के कार्यक्रम 'मेरी बात' का सीधा प्रसारण करता है।

  • चैनल स्‍वस्‍थ जीवन शैली पर जोर देने वाले इलाज की बजाय, निवारण पर केंद्रित चिकित्‍सा के आधुनिक और परंपरागत रूपों पर कार्यक्रमों का भी प्रसारण करता है।
  • राष्‍ट्रीय और अंतरराष्‍ट्रीय ख्‍याति के शीर्ष कलाकारों के शास्त्रीय नृत्य और संगीत कार्यक्रम इस चैनल पर दिखाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त थिएटर, साहित्य, संगीत, चित्रकारी, मूर्तिकला और वास्‍तु शिल्‍प पर कार्यक्रम भी दिखाए जाते हैं।
  • 'डीडी भारती चैनल' आईजीएनसीए, सीईसी, इग्‍नू, पीएसबीटी, एनसीईआरटी और साहित्य अकादमी जैसे संगठनों के सहयोग से भी कार्यक्रमों का प्रसारण करता है।
  • चैनल आकाशवाणी संगीत सम्‍मेलनों को व्‍यापक कवरेज करता है। क्षेत्रीय दूरदर्शन केंद्रों के कार्यक्रमों का सीधा रिकार्डेड प्रसारण होता है।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः