नक्षत्र वन, राँची

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:05, 5 May 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''नक्षत्र वन''' राँची, झारखण्ड में स्थित है। यह वन 'ख...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

नक्षत्र वन राँची, झारखण्ड में स्थित है। यह वन 'खारखण्ड वन विभाग' द्वारा बनवाया गया था। यहाँ कई सारे नक्षत्र हैं और हर नक्षत्र राशि चक्र और खगोलीय पिंड से जुड़ा हुआ है। हिन्दू ज्योतिषियों के अनुसार हर नक्षत्र औषधीय, सौंदर्यपरक, सामाजिक और आर्थिक मूल्यों वाले वृक्षों से संबंधित है। इस पार्क के बीच में एक म्यूजिकल फव्वारा भी है और एक विशाल बरतन में सारा पानी एकत्र होता है। इसके अलावा पार्क के रास्तों पर फूलों की विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगे हुए हैं।

पर्यटन स्थल

राँची शहर के बीचों बीच राज्यपाल भवन के पास नक्षत्र वन स्थित है। इसके आसपास के क्षेत्र में मानव निर्मित जंगल बनाए गए हैं। इसका निर्माण 2003 में राज्य सरकार के 'वन विभाग' द्वारा किया गया था। नक्षत्र वन में चिल्ड्रेन पार्क, गार्डन, मानव निर्मित पहाड़ी, वाटर फ़ॉल और म्यूजिकल फव्वारे आदि देखे जा सकते हैं। इसके अलावा यहाँ के एक गार्डन में 40 से ज्यादा चुनिंदा औषधीय पौधे लगे हुए हैं। साथ ही पार्क के मध्य में धन्वन्तरि की सोने की मुद्रा में प्रतिमा बनी हुई है।[1]

वर्ष के किसी भी दिन यहाँ आराम से अपना समय व्यतीत किया जा सकता है। परंतु नववर्ष के अवसर पर इस सजे-धजे पार्क में पिकनिक मनाना सबको अच्छा लगता है। मछली घर के ठीक बगल में स्थित यह पार्क पिकनिक मनाने वाले शहर के लोगों के लिए नजदीक और सुरक्षित स्थान है। पेड़-पौधों के बीच बैठकर नववर्ष में इन्हें संरक्षण प्रदान करने का संकल्प लिया जा सकता है।

राशि चक्र

इस नक्षत्र वन में प्रत्येक नक्षत्र एक राशि चक्र है, जो आकाश में आकाशीय शरीर और उनकी गतिविधियों से संबंधित है। हिन्दू ज्योतिषियों का मानना ​​है कि राशि चक्र का हर नक्षत्र एक पेड़ के साथ जुड़ा हुआ है। राँची का यह अद्वितीय पार्क उन सभी पेड़ों के औषधीय, सामाजिक व आर्थिक मूल्य के सौन्दर्य को समेटे हुए है। यहाँ एक विशाल बर्तननुमा वस्तु का निर्माण किया गया है, जहाँ पानी एकत्र हो जाता है। पार्क के बीच में कई सारे सुंदर फूल लगे हैं, जो किसी का भी मन मोह लेते हैं। यहाँ शानदार लॉन भी है। यहाँ धन्वन्तरि की प्रतिमा है। हाल के वर्षों में विकसित हुए नक्षत्र वन के बीचों बीच स्थित धन्वन्तरि की प्रतिमा लोगों के आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

औषधीय पौधे

नक्षत्र वन में लोग औषधीय पौधे व उनके बारे में जानकारी लेते पढ़ते मिल जायेंगे। ग्रह-नक्षत्रों के बारे में वैज्ञानिक तरीके से यहाँ जानकारी मिलती है। यहाँ बच्चों व बड़ों का मनोरंजन करने के साथ-साथ उन्हें जानकारी भी उपलब्ध करायी जाती है। यहाँ पर बहुत सारे दुर्लभ जड़ी-बूटियों के पौधें हैं, जो स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक हैं। वैसे देखा जाए तो नक्षत्र वन में विश्वभर में पाये जाने वाले सभी प्रकार के पेड़-पौधें हैं, जो अपने नैसर्गिक सौंदर्य से सबको प्रभावित करते हैं। वन की हरितिमा पहली ही नजर में मन को भा जाती है।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 नक्षत्र वन (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 05 मई, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः