नारकंडा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:18, 15 June 2014 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''नारकंडा''' प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर एक शानदार पहा...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

नारकंडा प्राकृतिक दृश्यों से भरपूर एक शानदार पहाड़ी पर्यटन स्थल है, जो हिमाचल प्रदेश में स्थित है। यह बर्फ से ढके शक्तिशाली हिमालय पर्वत श्रृंखला और इसकी तलहटी पर हरे जंगलों का एक शानदार दृश्य प्रदान करता है। भारत-तिब्बत मार्ग पर 2708 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, यह भारत के लोकप्रिय हिल स्टेशनों में से एक है।

  • नारकंडा शहर के सभी पर्यटन स्थलों में 'हाटु पीक' सबसे लोकप्रिय है, क्योंकि यह यहाँ का उच्चतम बिंदु है।[1]
  • हाटु माता मंदिर, स्थानीय लोगों द्वारा पूजा का एक पवित्र स्थान माना जाता है। यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर स्थित है। महामाया मंदिर, समय और परिवर्तन की देवी काली को समर्पित एक अन्य लोकप्रिय मंदिर है।
  • थानेदार में स्थित प्रसिद्ध स्टोक्स फार्म, नारकंडा से थोड़ी दूरी पर स्थित है, जिसे व्यापक रूप से अपने सेब के बगीचे के लिए मान्यता प्राप्त है, साथ ही इसे अंतरराष्ट्रीय ख्याति भी मिली हुई है। ये फार्म एक अमरीकी व्यक्ति सैमुअल स्टोक्स की विरासत है, जिसने 18वीं सदी की शुरूआत में इसे शुरू किया था।
  • नरकंडा में यात्री कोटगढ़ की भी यात्रा कर सकते हैं, जो एक प्राचीन गांव है और सतलुज नदी के बाएं किनारे पर स्थित है। यह गाँव नारकंडा से 17 कि.मी. की दूरी पर है। गांव घाटी में स्थित अपने 'यू' के आकार के लिए जाना जाता है।
  • आगंतुक कुल्लू घाटी के मनोरम दृश्य, वक्र सड़कों, और कोटगढ़ से बर्फ आच्छादित हिमालय के पहाड़ों का आनंद ले सकते हैं।
  • स्कीइंग और ट्रैकिंग के लिए प्रसिद्ध नारकंडा साहसिक उत्साही पर्यटकों के लिये हिमालय पर्वत श्रृंखला की बर्फीली ढलानों पर शीतकालीन खेलों में भाग लेने का अवसर प्रदान करता है।
  • मध्यम गर्मी के साथ अप्रैल से जून के दौरान की जलवायु इस जगह की यात्रा के लिए अच्छा समय है।
  • नारकंडा अच्छी तरह से वायुमार्ग, सड़कों और रेलवे द्वारा जुड़ा हुआ है। पर्यटक यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नारकंडा (हिन्दी) नेटिव प्लेनेट। अभिगमन तिथि: 15 जून, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः